
20 जनवरी 2017को मंगल मीन राशि में प्रवेश करेंगे।आइए देखते है मीन का मंगल आपकी राशि पर क्या शुभ अशुभ फल देंगे।
मेष राशि :- मंगल के प्रभाव से बहुत अधिक होगा , बाहरी स्थानो पर भ्रमण होगा तथा शारीरिक सौंदर्य में कुछ कमी रहेगी | पराक्रम में वृद्धि होगी , परन्तु उसे भाई बहनो के सुख में कुछ कठिनाइया भी रहेगी| आप शत्रु पक्ष में प्रबल बने रहेंगे| तथा व्यवसाय के क्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा तथा विशेष परिश्रम के बाद ही सफलता मिलेगी पाएगी
वृष राशि :- मंगल के प्रभाव से आमदनी में वृद्धि होगी तथा स्त्री पक्ष से लाभ मिलेगा | बाहरी स्थानो के सम्बन्ध से उन्नति होती है परन्तु मंगल के व्ययेश होने के कारण स्त्री तथा आय के पक्ष में कुछ असंतोष भी रहता है| अतः धन- कुटुंब के पक्ष में कुछ हानि तथा परेशानी प्राप्त होगी| विद्या तथा संतान के पक्ष में कमजोरी रह सकतीहै |शत्रु पक्ष पर आप का प्रभाव बना रहेगा आप बहुत स्वार्थी तथा चालक हो सकते है |
मिथुन राशि :- मंगल के प्रभाव से परिश्रम द्वारा पिता तथा राज्य के क्षेत्र में लाभ तथा यश की प्राप्ति हो सकती है| साथ ही शत्रु पक्ष में भी बड़ा प्रभाव बना रहेगा| अतः शारीरिक शक्ति में वृद्धि होती है तथा तथा कभी- कभी रोग का शिकार भी होना पड़ सकता है| माता तथा भूमि आदि के सुख में कुछ परेशानियों के साथ सफलता मिलती है| सन्तानपक्ष से वैमनस्ययुक्त लाभ होता है तथा विद्या के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है| इस समय आपकी आमदनी अच्छी रहती है |
कर्क राशि :- मंगल के प्रभाव से भाग्य की उन्नति होती है तथा विद्या,बुद्धि , संतान,पिता एवं राज्य से सुख तथा सम्मान प्राप्त होता है| खर्च अधिक रह सकता है तथा बाहरी स्थानो के सम्बन्ध से लाभ भी रहेगा| भाई- बहन का श्रेष्ठ सुख मिल सकता है तथा पराक्रम की वृद्धि होगी | माता तथा भूमि -भवन के सुख में कुछ असंतोष एवं कठिनाइया के साथ सफलता प्राप्त हो सकती है | आप इस समय धनि, सुखी तथा यशस्वी होंगे |
सिह राशि :- मंगल के प्रभाव से भाग्य एवं धर्म के क्षेत्र में सफलता मिलती है | खर्च में कमी के कारण कष्ट प्राप्त होता है, तथा बाहरी स्थानो के सम्बन्ध से भी परेशानी होती है| भाई- बहनो का सुख असंतोष युक्त रहता है| परन्तु पराक्रम में वृद्धि होती है | आप को माता, भूमि, मकान आदि का यथेष्ठ सुख प्राप्त होता है |
कन्या राशि :- मंगल के प्रभाव से स्त्री तथा व्यवसाय के पक्ष से कष्ट मिलता है तथा आयु एवं पुरातत्व की शक्ति का लाभ मिलता है| भाई – बहन के सुख में उतार- चढाव आता है तथा पराक्रम की वृद्धि होती है |अतः पुरुषार्थ द्वारा पिता, राज्य एवं व्यवसाय के क्षेत्र में कुछ परेशानी के साथ उन्नति प्राप्त होती है | शरीर में कुछ परेशानी के साथ हिम्मत की शक्ति मिलेगी एवं धन- संचय एवं कुटुंब के सुख में कमी बनी रहेगी |
तुला राशि :- मंगल के प्रभाव से शत्रु पक्ष में बड़ा प्रभाव रहेगा | धन- संचय में कमी रह सकती है तथा स्त्री एवं व्यवसाय के क्षेत्र में कठिनाइयों के बाद सफलता मिलती है | अतः आप के भाग्य की वृद्धि होगी | आप स्वार्थ के लिए धर्म का पालन भी करेंगे |इस समय खर्च अधिक रह सकता है |शारीरिक सौंदर्य में कमी रहती है तथा झगड़ो-झंझटो के मार्ग से लाभ होता है |
वृश्चिक राशि :- मंगल के प्रभाव से कुछ कठिनाइयों के साथ संतान, विद्या एवं बुद्धि के क्षेत्र में सफलता मिलती है | और शत्रु पक्ष पर विजय पाने के लिए गहरी युक्तियों को सोचता रहता है|आयु की वृद्धि तथा पुरातत्व का लाभ भी हो सकता है| आमदनी के क्षेत्र में सफलता मिलती है तथा खर्च अधिक होने के कारण आप को परेशानी हो सकती है तथा बाहरी स्थानो के सम्बन्ध से कठिनाइयों के साथ सामान्य लाभ होता है |
धनु राशि :- मंगल के प्रभाव से माता के सुख की विशेष हानि होती है |तथा भूमि- मकान आदि का सुख भी प्रायः प्राप्त नही हो पाता है |संतान पक्ष तथा विद्या बुद्धि के क्षेत्र में भी कमी बनी रहती है| स्त्री तथा व्यवसाय के पक्ष में कुछ परेशानियों के साथ काम चलता रहता है |पिता, राज्य व्यवसाय के क्षेत्र में कुछ कमी के साथ सफलता मिलती है | बुद्धि – योग के द्वारा आमदनी के क्षेत्र में सफलता मिलती है तथा बाहरी स्थानो के सम्बन्ध से लाभ हो सकते है |
मकर राशि :- मंगल के प्रभाव से पराक्रम में वृद्धि होती है |तथा भाई- बहनो की शक्ति प्राप्त होती है | वह अपने पुरुषार्थ द्वारा आमदनी को बढ़ाता है| तथा माता, भूमि, मकान आदि का सुख भी प्राप्त करता है| अतः शत्रु पक्ष पर प्रभाव रहता है साथ ही वह हिम्मती और बहादुर होता है | भाग्य की उन्नति तथा धर्म का पालन होता है, जिसके कारण यश भी प्राप्त होता है | कुछ त्रुटियों के साथ पिता , राज्य एवं व्यवसाय के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है |
कुम्भ राशि :- मंगल के प्रभाव से कुछ कठिनाइयों के साथ धन एवं कुटुंब का सुख प्राप्त होता है |परन्तु भाई- बहन एवं पिता के सुख में कमी रहती है| विद्या, बुद्धि एवं संतान के पक्ष में सफलता मिलती है|आयु एवं पुरात्तव की शक्ति में वृद्धि होती है| भाग्य एवं धर्म की विशेष उन्नति होती है तथा यश भी प्राप्त होताहै|
मीन राशि :- मंगल के प्रभाव से शारीरिक शक्ति एवं सम्मान में वृद्धि होती है| साथ ही धन, कुटुंब, भाग्य तथा धर्म की उन्नति भी होती है| अतः माता, भूमि एवं मकान आदि का सुख भी प्राप्त होता है| स्त्री की शक्ति मिलती है एवं व्यवसाय द्वारा धन तथा घरेलु सुख की वृद्धि भी होती है | आयु की वृद्धि होती है तथा पुरातत्व का लाभ होता है | आप कुछ कठिनाइयों के साथ अमीरी ढंग रहेंगे |
उक्त जानकारी सुचना मात्र है, किसी भी निष्कर्ष पर पहुचने से पहले कुंडली के और भी ग्रहो की स्तिथि, बलाबल को भी ध्यान में रख कर तथा किसी योग्य ज्योतिर्विद से परामर्श कर ही किसी भी निर्णय पर पहुचना चाहिए |