No title
नक्षत्र 28 होते है एवं फल कथन मे 27 नक्षत्र ही गिने जाते हे | अभिजीत नक्षत्र को नही लिया जाता | राशि 30 अंश की होती हे एवं राशि 2¼ नक्षत्र होते हे | इस प्रकार नक्षत्र का विस्तार 13 अंश 20 क्ला तक होता हे | इससे स्पष्ट है कि फल कथन में नक्षत्र का बड़ा महत्व हे | जीवन की घटनाओ तथा समूचे जीवन को और निकट से देखा जा सकता हे | नक्षत्र के क्रमानुसार फल दिया जा रहा हे | राशि के साथ साथ नक्षत्र को विचारने से फल कथन और अधिक स्पष्ट हो जाता हे |
* {नक्षत्र-ज्ञानी} *
मघा:- देखने मे शरीफ लगते हे | कद ओसत होता हे| गर्दन कुछ ऊचीतथा शरीर पर लोम तथा बाल काफी होते हे | हाथो पर अथवा कन्धो के निकट तिल भी होता हे | स्त्री जातक बहुत सुन्दर होती हे
ये बहुत नोकर /चाकरों वाले, धनी,भोगी,पिता के आज्ञाकार होते हे | ये आसान जीवन पसन्द करते हे | अच्छी व सुन्दर वस्तुओ के शोकीन तथा फूलो वाले बगीचे मे बैठकर आनन्द लेना पसन्द करते हे | ग्रह स्थिति अनुसर ये उघमि भी होते हे | ये स्पष्टवादी , खरी बात कहने वाले तगड़े वाचाल ,व्यवहारिक,कुछ झगड़ालू,अपनी सुरक्षा के सम्बंध मे चोक्स,द्र्ढ प्रतिभाशाली ,साहसी ,बहादुर विलासी एवं इंद्न्द्रीयो के दस होते हे | ये मनमोजी भी होते हे | घमंणडी अथवा यू कह ले की ये स्वाभिमानी भी होता हे |मानो दशा अथवा स्वाभाव चिड़चिड़ा तथा उत्साही होता है | परिश्रमी,उघमी,परोपकारी इस नक्षत्र के जातक देखे गये हे |
ये परिश्रमी होते है तथा विघा अच्छी प्राप्त करते है |कई बार विघा मे रुकावट भी आती है |गृहस्थ जीवन मे अडचने तो आती ही है |लेकिन फिर भी गृहस्थ जीवन सुखद ही होता है,परिवार का उत्तरदाईत्व इन्ही पर ही होता हे |स्त्री जातक ससुराल मे कलह का कारण बन जाती है |पहला पुत्र होता हे फिर पुत्री होती है |
केमिकल एवं कैमिकल फेक्ट्र्रिया,वकील,सर्जन,डॉक्टर,सरकारी अधिकारी व कर्मचारी,सुनार हतियार,ऑपरेशन ,सम्बन्धी,ओजार,डिफ़ेन्से विभाग आदि सफल होते हे |इस नक्षत्र के जातक कर्मचारी से लेकर बड़े अफसर तक देखे गये हे |अच्छे सेनापति बनते है|
गम,हदय रोग,पीठ दर्द,पथरी,गुर्दा,आदि की सम्भावना रहती है|
लसुनिया 3 रती सोने की अंगूठी मे दूसरी अंगुली धारण करना शुभ है|
उक्त जानकारी सुचना मात्र है, किसी भी निष्कर्ष पर पहुचने से पहले कुंडली के और भी ग्रहो की स्तिथि, बलाबल को भी ध्यान में रख कर तथा किसी योग्य ज्योतिर्विद से परामर्श कर ही किसी भी निर्णय पर पहुचना चाहिए |
Related posts