बुध का धनु राशि में गोचर :-
================
24 नवम्बर को बुध वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश कर चुके हैं आइए देखते है की आपकी राशि के लिए बुध क्या शुभ – अशुभ फल लेकर आए है
मेष राशि :- बुध के प्रभाव से मेष राशि वालो को भाग्य पक्ष में कुछ परेशानियों का अनुभव करना पड़ेगा | परन्तु शत्रु पक्ष के सम्बन्ध से उसे भाग्य सम्बन्धी सफलता प्राप्त होती है | पराक्रम बल बना रहता है और पराक्रम एवं भाई -बहनो द्वारा लाभ प्राप्त होता है | झंझटो के साथ उन्नति मिल सकती है अपने विवेक से कार्यो में सफल होंगे |
वृष राशि :- बुध के प्रभाव से आयु एव पुरातत्व का लाभ होगा तथा धन की संग्रह शक्ति में व्रद्धि होगी परन्तु कौटुम्बिक सुख, विद्या एव संतान के पक्ष में परेशानिओ का अनुभव होगा | साथ ही रहन – सहन ऐश्वर्यशाली होगा | धन में वृद्धि के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ेगा तथा कौटुम्बिक सुख भी अल्प मात्र में प्राप्त होगा |
मिथुन राशि :- बुध के प्रभाव से स्त्री पक्ष से श्रेष्ठ सुख एव स्नेह प्राप्त होता है, तथा दैनिक जीवन में भी सुख शांति एव सफलता मिलती है | माता के पक्ष में कुछ कमी रहती है | परन्तु भूमि , मकान, भोग विलास आदि का पर्याप्त सुख प्राप्त होता है | शारीरिक सौंदर्य, मान, चतुराई तथा सुख की प्राप्ति भी होती है | यश भी मिलता है |
कर्क राशि :- बुध के प्रभाव से शत्रु पक्ष में कुछ नम्रता तथा शांति द्वारा सफलता प्राप्ति होती है | भाई –
बहन के सुख तथा पराक्रम में कुछ कमजोरी बनी रहती है , खर्च कम करने का प्रयत्न करने पर भी खर्च अधिक होता है | बाहरी स्थानो से सामान्य सम्बन्ध बना रहता है |
सिह राशि :- बुध के प्रभाव से संतान, विद्या तथा बुद्धि के क्षेत्र में पर्याप्त सफलता मिलती है | तथा विद्या बुद्धि के द्वारा धन की उन्नति भी होती है | कुटुंब का सुख भी प्राप्त होता है | अच्छा लाभ प्राप्त होता है, इस समय आप धनी, सुखी, बुद्धिमान सज्जन तथा स्वार्थी होगे
|
कन्या राशि :- बुध के प्रभाव से माता, भूमि एव मकान आदि का श्रेष्ट सुख प्राप्त होता है | साथ ही शारीरिक सौंदर्य एव शांति – सुखपूर्ण वातावरण मिलता है | पिता की और से सुख मिलता है |राज्य की और से सम्मान की प्राप्ति होती है | तथा व्यवसाय के क्षेत्र में सफलता एव उन्नति की प्राप्त होती है |
तुला राशि :- बुध के प्रभाव से भाई – बहनो का सुख मिलता है | तथा पराक्रम की वृद्धि होती है | भाग्य उन्नति के मार्ग में सामान्य रुकावटे आएगी | परन्तु बाहरी स्थानो के सम्बन्ध से लाभ प्राप्त होता है | धर्म का पालन होता है , इस समय आप सुखी एव प्रतिष्ठित तथा धर्मात्मा होगे
|
वृश्चिक राशि :- बुध के प्रभाव से धन संचय तथा कुटुंब की श्रेष्ठ शक्ति प्राप्त होती है , तथा कुछ कठिनाइया भी आती है | इस समय आप शान शौकत का जीवन व्यतीत करेंगे, तथा आप यशस्वी एव प्रतिष्ठित भी होगे |
धनु राशि :- बुध के प्रभाव से शारीरिक शक्ति एव विवेक शक्ति प्राप्त होती है | साथ ही पिता राज्य एव व्यवसाय के क्षेत्र में भी सफलता मिलती है | यश तथा सम्मान की प्राप्ति होती है | सुन्दर स्त्री से लाभ होता है , तथा ससुराल से यथेष्ठ धन का लाभ होता है | व्यवसाय के क्षेत्र में भी पर्याप्त सफलता मिलती है | इस समय आप उमंग और उत्साह से परिपूर्ण तथा सुखी होगे |
मकर राशि :- बुध के प्रभाव से खर्च अधिक रहता है , पर उसकी पूर्ति भी होती रहती है | बहरी स्थानो के सम्बन्ध से विशेष शक्ति , लाभ एव सफलता प्राप्त होती है | भाग्य उन्नति में कठिनाइया आती है यश की कमी रहती है | शत्रु पक्ष से कुछ कठिनाइया रहती है भाग्य की शक्ति से उन कठिनाइयों में सफलता प्राप्त होती है |
कुम्भ राशि ;- बुध के प्रभाव से अपनी विवेक बुद्धि द्वारा पर्याप्त लाभ अर्जित करेंगे | कुछ कठिनाइया भी आएगी | दैनिक जीवन उल्लास पूर्ण रहेगा कुछ कठिनाइयों के साथ विद्या एव संतान के पक्ष में सफलता प्राप्त होती है | वाणी प्रभावपूर्ण रहती है , इस समय आप स्वार्थी होगे |
मीन राशि :- बुध के प्रभाव से पिता से सुख, सहयोग, राज्य से प्रतिष्ठा तथा व्यवसाय से लाभ की प्राप्ति होती है , स्त्री पक्ष से भी प्रभाव प्राप्त होता है तथा ग्रस्थ जीवन सुख पूर्ण बना रहता है | माता, भूमि, मकान एव घरेलु सुख भी पर्याप्त मिलता है आप सुखी एव भाग्यवान होंगे.
उपाय——केसर की मिठाई बाँटें कभी कभी
पक्षी घर में ना पालें
घर में फूलदार पोधे रखें
गाय की सेवा किसी भी रूप में करें
उक्त जानकारी सुचना मात्र है, किसी भी निष्कर्ष पर पहुचने से पहले कुंडली के और भी ग्रहो की स्तिथि, बलाबल को भी ध्यान में रख कर तथा किसी योग्य ज्योतिर्विद से परामर्श कर ही किसी भी निर्णय पर पहुचना चाहिए |