सूर्य का अपनी उच्च राशि मेष में :—
====================
14 अप्रैल 2018 से सूर्य अपनी उच्च राशि मेष में गोचर कर रहे है।
” तमसो मा ज्योतिर्गमय ”
मेष राशि :- सूर्य के प्रभाव से शरीर स्वस्थ रहता है | वाणी प्रभावशाली रहेगी जिसे दुसरे लोग बड़े ध्यान और आदर के साथ सुनेगे | संतान पक्ष की प्रबलता, बुद्धिमत्ता, साहस, धैर्य, शक्ति, व्यवहारकुशलता, महत्वकांछा आदि गुण सहज ही प्राप्त होंगे | आप इस समय तेजस्वी और विद्वान होंगे | दांपत्य सुख में कुछ कमी और क्लेश की प्राप्ति होगी इसी प्रकार जीविकापार्जन के क्षेत्र में भी अनेकप्रकार की कठनाइयो का सामना करना पड़ सकता है |
वृष राशि :- सूर्य के प्रभाव से खर्च अधिक होता है | पारिवारिक सुख और माता के पक्ष में कुछ कमी बनी रहती है | इसके साथ ही भूमि मकान आदि के सम्बन्ध में भी थोड़ी बहुत हानि उठानी पड़ती है | शत्रु पक्ष से कठनाइयो के कारण प्रभाव में कुछ कमी आती है |
मिथुन राशि :- सूर्य के प्रभाव से पराक्रम में विशेष वृद्धि होती है | इसके द्वारा पर्याप्त धन अर्जित करेंगे | साथ ही भाई बहनो की शक्ति भी मिलती है और उत्साह और उमंग की प्राप्ति होती है | संतान पक्ष के सुख में कुछ कमी आती है और तथा विद्या अध्ययन में भी रुकावटे आती है | इस समय आप परिश्रमी हिम्मती एवं स्वाभाव से कुछ रूखे होंगे |
कर्क राशि :- सूर्य के प्रभाव से पिता, तथा व्यवसाय के क्षेत्र में सहयोग, प्रतिष्ठा और प्रभाव की प्राप्ति होती है | इस समय उच्च पद की भी प्राप्ति हो सकती है | माता भूमि तथा जन्मस्थान के सुख में कमी होगी तथा घरेलु सुख शांति में भी कमी बनी रहेगी | धन और सन्मान की भी प्राप्ति होगी |
सिंह राशि :- उच्च के सूर्य के प्रभाव से भाग्य की प्रबल सकती प्राप्त होती है तथा धर्म के पक्ष में भी रूचि बनी रहेगी | भाई बहनो के द्वारा असंतोष मिलता है और आप पराक्रम के सम्बन्ध में लापरवाह बने रहेंगे | आप इस समय कभी कभी चोटव मोटे काम भी करते रहेंगे |
कन्या राशि :- उच्च के सूर्य के प्रभाव से आयु एवं पुरातत्व के पक्ष में कुछ परेशानियों के साथ वृद्धि और सफलता प्राप्त होती है | खर्च अधिक रहता है परन्तु बाहरी स्थानो के सम्बन्ध से लाभ भी रहता है | धन की अधिक हानि होती है तथा कुटुम्भ के सुख में भी कमी आती है | धन की और से भी चिंता बनी रहेगी |
तुला राशि :- सूर्य के प्रभाव से सुन्दर स्त्री मिलती है तथा स्त्री पक्ष तथा व्यवसाय के पक्ष से लाभ भी खूब होता है | अपनी घर के भीतर सुख प्राप्त होगा तथा कभी कभी अत्यधिक लाभ भी होगा | शारीरिक सौंदर्य और स्वस्थ में दुर्बलता रहती है तथा मन में चिन्ताय रहती है |
वृश्चिक राशि :- सूर्य के प्रभाव से शत्रु पक्ष में विशेष प्रभाव रहेगा तथा विजयी होंगे | अपने माता पिता से सामान्य मतभेद रहेगा | राज्य एवं व्यवसाय के क्षेत्र में सफलता एवं सन्मान की प्राप्ति होगी | इस समय आप परिश्रमी और प्रभावशाली होंगे | खर्च के मामलो में कुछ परेशानी रहेगी | तथा बाहरी स्थानो के सम्बन्ध से कुछ कठनाइया उठानी पड़ेंगी |
धनु राशि :- उच्च के सूर्य के प्रभाव से संतान का सुख एवं विद्या तथा बुद्धि का लाभ विशेष मात्रा में प्राप्त होता है | इस समय आप विद्वान ज्ञानी, तथा धार्मिक विचारो से युक्त होंगे | आमदनी के क्षेत्र में कुछ कठनाइया आएँगी | वाणी प्रखर होगी जिसके कारण लाभ के क्षेत्र में हानि उठानी पड़ सकती है | आपके वयवहार में शिष्टाचार एवं सज्जनता की कमी रहेगी |
मकर राशि :- सूर्य के प्रभाव से माता का सुख अच्छा मिलता है तथा भूमि और मकानादि का लाभ होता है | घरेलु वातावरण भी सुखप्रद होता है | आयु एवं पुरातत्व की शक्ति का लाभ होता है | तथा दैनिक जीवनचर्या बड़े रईसी ढंग तथा आनंदमय होगी | पिता के सुख में भी रुकावटे आएँगी |
कुम्भ राशि :- उच्च के सूर्य के प्रभाव से पुरुषार्थ में अत्यधिक वृद्धि होगी तथा भाई बहन का सुख भी पर्याप्त मिलेगा | आप अपने पुरुषार्थ द्वारा व्यवसाय तथा अन्य क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे | धर्म के विषय में लापरवाही रहेगी | तथा भाग्य उन्नति में भी कुछ कमी का अनुभव करेंगे | यश सन्मान भी अधिक प्राप्त नहीं हो पायेगा |
मीन राशि :- उच्च के सूर्य के प्रभाव से परिश्रम द्वारा धन एवं प्रभाव की वृद्धि होती है तथा कुटुम्भ का सुख भी प्राप्त होता है | आप अपनी प्रतिष्ठा को बढ़ाने के लिए विशेष प्रयत्नशील रहेंगे | आयु तथा पुरारतत्व के पक्ष में कुछ कमी आ सकती है तथा दैनिक जीवनचर्या में भी कुछ परेशानी बनी रहेगी |
उपाय:::::: 1 किसी भी तरह का दान लेने से परहेज करें।2 अंधे लोगो को कुछ भी दान करे।3 सूरज को जल से अर्ध्य दे ।जल में रोली,चावल,चन्दन डाले।
उक्त जानकारी सुचना मात्र है, किसी भी निष्कर्ष पर पहुचने से पहले कुंडली के और भी ग्रहो की स्तिथि, बलाबल को भी ध्यान में रख कर तथा किसी योग्य ज्योतिर्विद से परामर्श कर ही किसी भी निर्णय पर पहुचना चाहिए |