==================
ॐ जयंती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी ।
दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नामोस्तुते । ।
9 जून 2018 से शुक्र आ गये है कर्क राशि मे जो 25 जुलाई तक रहेंगे । आइए देखते है की ये आपकी राशि के लिए क्या शुभ और अशुभ फल लाए है |
मेष राशि :- शुक्र के प्रभाव से आपको धन एवं कुटुंब का लाभ प्राप्त होगा, परन्तु माता एवं भूमि के सुख में कुछ कमी बनी रह सकती है | इसी प्रकार स्त्री के सुख में भी कुछ कमी के साथ ही सुख मिलता है | अतः राज्य एवं पिता के क्षेत्र में प्रतिष्ठा एवं उन्नति की प्राप्ति होगी | साथ ही पैतृक- धन एवं व्यावसायिक सफलता भी मिलेगी |
वृष राशि :- शुक्र के प्रभाव से पराक्रम में वृद्धि होगी, तथा भाई – बहन का सुख भी कुछ वैमनस्य के साथ प्राप्त होगा | आप भाग्यशाली होगे तथा धर्मपालन में भी रूचि रखेंगे |सक्षेप में, ऐसी ग्रह स्थिति होने के कारण आप अपने पराक्रम एवं चातुर्य के बल पर यश, मान- प्रतिष्ठा , धन आदि प्राप्त करेंगे और अत्यधिक शारीरिक श्रम करने के कारण कभी – कभी थकान भी होगी, परन्तु आप हिम्मत नही हारेंगे|
मिथुन राशि :- शुक्र के प्रभाव से अपने बुद्धि एवं चातुर्य द्वारा धन तथा प्रतिष्ठा प्राप्त करेंगे , परन्तु धन का संचय नही हो पाता| आप का बाहरी स्थानो से सम्बन्ध रहेगा तथा संतान- सुख में कमी आ सकतीहै | विद्या का लाभ अच्छा प्राप्त होगा तथा स्वार्थ एवं चतुराई की भावना प्रबल रहेगी | अतः जातक को आयु एवं पुरातत्व के सम्बन्ध में हानि- लाभ दोनों ही प्राप्त होते रहेंगे | आप इस अवधि में बड़े ठाट एवं शानदार ढंग से व्यतीत करेंगे |
कर्क राशि :- शुक्र के प्रभाव से शारीरिक – सौंदर्य सुख एवं चातुर्य का लाभ होगा, साथ ही माता भूमि – सम्पति का सुख भी प्राप्त होगा | स्त्री तथा व्यवसाय के पक्ष में भी खूब लाभ प्राप्त होगा तथा भोगादिक में रूचि बनी रहेगी | अत: इस समय आप सुखी, धनि, भू- संपत्तिवान, भोगी, ऐश्वर्यशाली तथा सफलता प्राप्त करने वाले होगे |
सिह राशि :- शुक्र के प्रभाव से खर्च अधिक होगा तथा बाहरी स्थानो के संबंध से सफलता प्राप्त होगी | आपको पिता तथा भाई – बहन के सुख में कुछ हानि उठानी पड़ सकती है तथा शारीरिक पुरुषार्थ में भी कमजोरी रह सकती है | आप अपने चातुर्य द्वारा शत्रु पक्ष में प्रभावशाली बने रहेंगे तथा अपनी हिम्मत के द्वारा झगड़े – झंझटो में विजय प्राप्त करेंगे |
कन्या राशि :- शुक्र के प्रभाव से आमदनी अच्छी रहती है | आप बहुत भाग्यवान, धनवान, कुटुंबवान, न्यायी तथा धर्म का पालन करने वाले होगे |आप को संतान के पक्ष से सुख मिलेगा तथा विद्या – बुद्धि की उन्नति होगी | आप चतुर,निपुण, योग्य, वाणी में प्रभाव रखने वाले , यशस्वी तथा सुखी होगे |
तुला राशि :- शुक्र के प्रभाव से पिता, राज्य तथा व्यवसाय के पक्ष में कुछ कठिनाइयों के साथ सफलता प्राप्त होगी | आप को शारीरिक – शक्ति, प्रभाव एवं आयु की शक्ति मिलेगी | शारीरिक परिश्रम तथा चातुर्य के द्वारा आप को विशेष सफलता मिलेगी | आप को माता, भूमि एवं मकान आदि का सुख भी प्राप्त होगा |
वृश्चिक राशि :- शुक्र के प्रभाव से भाग्योन्नति एवं धर्म -पालन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है | साथ ही स्त्री के सम्बन्ध में भी कुछ परेशानी रह सकती है, परन्तु आप चतुराई से अपना काम निकाल लेंगे और बाहरी स्थानो के सम्बन्ध से लाभ उठाएगे | भाई- बहन एवं पराक्रम के क्षेत्र में भी कुछ असंतोष बना रह सकता है |
धनु राशि :- शुक्र के प्रभाव से आयु की वृद्धि होती है तथा पुरातत्व शक्ति का लाभ मिलेगा | आमदनी के मार्ग में उसे कठिनाइयों का अनुभव होगा तथा बाहरी स्थानो के संबंध से चातुर्य एवं परिश्रम द्वारा लाभ मिलेगा |शत्रु पक्ष से भी कुछ कठिनाइया उठानी पड़ सकती है| आप धन वृद्धि के लिए विशेष परिश्रम करेंगे और आपको कुटुंब का सहयोग भी प्राप्त होगा |
मकर राशि :- शुक्र के प्रभाव से सुन्दर तथा योग्य स्त्री मिलेगी |तथा बुद्धि – चातुर्य से व्यवसाय मे भी लाभ होगा | आप को पिता, विद्या एवं सन्तानपक्ष से सुख मिलेगा तथा घरेलु जीवन भी आनंदपूर्ण बना रहेगा |आप को शारीरिक सौंदर्य एवं प्रभाव की प्राप्ति होगी | आप को राजकीय क्षेत्र से सम्मान मिलेगा तथा समाज में भी प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी |
कुम्भ राशि :- शुक्र के प्रभाव से आप शत्रु पक्ष पर सफलता प्राप्त करेंगे तथा झगडे के मामलो से लाभ उठाएगे |आप को माता के सुख में कमी का सामना करना पड़ सकता है | साथ ही मात्र भूमि, भूमि, मकान , भाग्य तथा धर्म के क्षेत्र में भी कमजोरी रह सकती है | इस समय खर्च अधिक रहेगा तथा बाहरी स्थानो के सम्बन्ध से सफलता प्राप्त होगी |आप बहुत बुद्धिमान तथा चतुर होगे |
मीन राशि :- शुक्र के प्रभाव से विद्या – बुद्धि की विशेष शक्ति प्राप्त होगी |आप कला के क्षेत्र में उन्नति करेंगे तथा वाणी के भी धनि होगे | संतान पक्ष से सुख प्राप्त होगा | भाई – बहनो की शक्ति प्राप्त होगी, पुरुषार्थ की वृद्धि होगी तथा दीर्ग आयु भी मिलेगी |परन्तु शुक्र के अष्टमेश होने के कारण सभी क्षेत्रो में कुछ न कुछ कमी अथवा असंतोष की झलक भी बनी रह सकती है |आमदनी में अत्यधिक वृद्धि होगी और आप अपने प्रत्येक स्वार्थ की सिद्धि करते रहेंगे |
उपाय = मछलियो को दाना डाले
छोटी कन्यायों को कुछ मीठा खिलाएं।
उक्त जानकारी सुचना मात्र है, किसी भी निष्कर्ष पर पहुचने से पहले कुंडली के और भी ग्रहो की स्तिथि, बलाबल को भी ध्यान में रख कर तथा किसी योग्य ज्योतिर्विद से परामर्श कर ही किसी भी निर्णय पर पहुचना चाहिए |