============
आ कृष्णेन रजसा वर्तमानो निवेशयन अमृतं मर्त्य च |
हिरण्ययेन सविता रथेना देवो याति भुवनानि पश्यन् ||
सूर्य 15 जून 2018 को मिथुन राशि में , प्रवेश कर चुके है आइए देखते है की ये आपकी राशि के लिए क्या शुभ और अशुभ फल लाए है |
मेष राशि :- सूर्य के प्रभाव से विद्या एवं बुद्धि का बल विशेष रूप से प्राप्त होगा तथा पराक्रम की वृद्धि होगी | आपका भाग्य साथ देगा, धर्मात्मा, दानी तथा तीर्थ यात्रा करने वाले होगे | आप अपनी बुद्धि तथा पराक्रम के योग से भाग्य की वृद्धि करेंगे, साथ ही ईश्वराधन, धर्म- पालन आदि शुभ कार्यो को भी करते रहेंगे |
वृष राशि :- सूर्य के प्रभाव से धन- सम्पति तथा कुटुम्ब का सुख प्राप्त होगा, परन्तु माता के सुख में कुछ कमी बनी रह सकती है और भूमि- मकान आदि का सुख प्राप्त होते हुए भी उसका श्रेष्ठ उपयोग नही हो पाएगा | अतः आपको आयु एवं पुरातत्व का लाभ प्राप्त होगा तथा दैनिक जीवन में भी सुख मिलता रहेगा |
मिथुन राशि :- सूर्य के प्रभाव से आप बड़े तेजस्वी, हिम्मती, साहसी, पुरुषार्थी, तथा उद्योगी होगे | आप अपने परिश्रम द्वारा ऊँचे – ऊँचे काम करेंगे तथा भाई – बहन की शक्ति प्राप्त करेंगे | अतः स्त्री तथा व्यवसाय के पक्ष में भी सफलता मिलेगी | आप का गृहस्थ जीवन सुखपूर्ण होगा तथा क्रोध की अधिकता होगी |
कर्क राशि :- सूर्य के प्रभाव से आपका खर्च अधिक रहेगा, परन्तु बाहरी स्थानो के सम्बन्ध से धन का श्रेष्ठ लाभ होगा | आप रईसी ढंग का जीवन बिताएगे, परन्तु आपके कौटुम्बिक सुख एवं धन- संचय के क्षेत्र में कमी बनी रहेगी | आप को शत्रु पक्ष में सफलता प्राप्त होगी | आप रईसी खर्च करते हुए धन के संचय की चिंता नही करेंगे |
सिह राशि :- सूर्य के प्रभाव से आमदनी के श्रेष्ठ साधन उपलब्ध होते है | आपकी शारीरिक शक्ति में वृद्धि होगी, अतः आय के क्षेत्र में सफलता मिलेगी | आप को संतान एवं विद्या- बुद्धि की यथेष्ट शक्ति प्राप्त होगी | आप स्वार्थी होगे तथा आपकी बोली में भी कुछ उग्रता बनी रहेगी |
कन्या राशि :- सूर्य के प्रभाव से पिता , राज्य एवं व्यवसाय के क्षेत्र में हानि तथा कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है | आप खर्च खूब करेंगे तथा बाहरी स्थानो के सम्बन्ध से लाभ भी उठाएगे | अतः
माता, भूमि, मकान आदि के सुख में कुछ कमी बनी रह सकती है | आप सामान्य जीवन व्यतीत करेंगे|
तुला राशि :- सूर्य के प्रभाव से भाग्य में वृद्धि होती है और आप धर्म का भी यथाविधि पालन करेंगे | आप ईश्वर- भक्त , न्यायी तथा सौभाग्यवान होगे | आपको स्वयमेव धन, सुख तथा लाभ की प्राप्ति होगी | आप को भाई- बहन का सुख मिलेगा तथा पराक्रम की वृद्धि होगी |
वृश्चिक राशि :- सूर्य के प्रभाव से आयु पक्ष में वृद्धि होगी तथा पुरातत्व का लाभ मिलेगा | साथ ही राज्य, पिता एवं व्यवसाय के पक्ष में भी कुछ कठिनाइयों के साथ उन्नति होगी | आप परिश्रम द्वारा धन की वृद्धि करेंगे तथा आप को कुटुंब का सुख भी प्राप्त होगा | आप बाहरी स्थान का संपर्क भी प्राप्त करेंगे |
धनु राशि :- सूर्य के प्रभाव से स्त्री पक्ष से सुख प्राप्त करेंगे| आप का गृहस्थ जीवन आनंद से व्यतीत होगा, साथ ही व्यवसाय के क्षेत्र में भी आप को सफलता मिलेगी | आप भाग्य की शक्ति में भरोसा रखेंगे तथा ईश्वर – भक्त भी होगे | आप को श्रेष्ठ शारीरिक सुख एवं प्रभाव की प्राप्ति होगी | आप धर्म का पालन भी करेंगे तथा भाग्यवान होगे, परन्तु आपकी स्त्री का स्वभाव में कुछ तेजी रहेगी |
मकर राशि :- सूर्य के प्रभाव से आप अपने शत्रु पक्ष पर निरंतर विजय प्राप्त करेंगे | आप को आयु तथा पुरातत्व की शक्ति का भी लाभ मिलेगा एवं झगडे- झंझट के मामलो में परिश्रम के साथ सफलता मिलेगी | आप का खर्च अधिक रहेगा तथा बाहरी स्थानो के सम्बन्ध से असंतोष प्राप्त होगा |
कुम्भ राशि :- सूर्य के प्रभाव से विद्या एवं बुद्धि के क्षेत्र में प्रवीणता प्राप्त होगी तथा सन्तानपक्ष से भी सहयोग मिलेगा | आप को बुद्धिमती स्त्री प्राप्त होगी तथा व्यवसाय के क्षेत्र में भी सफलता मिलेगी |आप अपनी बुद्धि के योग से विशेष लाभ प्राप्त करेंगे तथा आने वाले जीवन को सुखी, धनी उन्नत तथा प्रभावशाली बनाएगे
मीन राशि :- सूर्य के प्रभाव से विद्या- बुद्धि एवं वाणी की शक्ति प्राप्त होगी, परन्तु संतान पक्ष से कुछ कष्ट मिल सकता है | विद्या अध्ययन में सामान्य कठिनाइया भी आ सकती है | मस्तिष्क में चिंता, क्रोध एवं परेशानियों का निवास भी रहेगा | अतः लाभ के मार्ग में कुछ कठिनाइया आ सकती है, परन्तु आप अपने परिश्रम एवं बुद्धि- बल से लाभ उठाने में सफलता प्राप्त कर लेंगे |
सूर्य के उपाय :- सूर्य को जल से अर्ध्य दे| जल में रोली चन्दन तथा चावल डाले| मसूर की लाल दाल, गुड,गेहू, बादाम आदि का दान करे | अंधे लोगो को कुछ दान दे |
उक्त जानकारी सुचना मात्र है, किसी भी निष्कर्ष पर पहुचने से पहले कुंडली के और भी ग्रहो की स्तिथि, बलाबल को भी ध्यान में रख कर तथा किसी योग्य ज्योतिर्विद से परामर्श कर ही किसी भी निर्णय पर पहुचना चाहिए |