——
=====================
17 अगस्त 2018 को सूर्य अपनी स्वराशि सिह राशि में प्रवेश कर चुके है , जो की आइए देखते है की ये आपकी राशि के लिए क्या शुभ और अशुभ फल लेकर आये है।
मेष राशि :- सूर्य के प्रभाव से आप अत्यंत विद्वान, बुद्धिमान, प्रभावशाली तथा वाणी के धनी होगे एवं अपने सन्तानपक्ष से शक्ति प्राप्त करेंगे | आप को आमदनी के मार्गो में रुकावटे का सामना करना पड़ सकता है और आप को धनोपार्जन करने के लिए विशेष प्रयत्न करने पड़ेंगे | ऐसी ग्रह स्थिति होने के कारण आप अपने लाभ के लिए कटु शब्दों का प्रयोग भी करेंगे और उसके कारण सफलता भी प्राप्त करेंगे | आप बुद्धि में अन्य लोगो को अपने सामने तुच्छ समझेगे, अतः लोग आपके परोक्ष- आलोचक भी बन सकते है |
वृष राशि :- सूर्य के प्रभाव से आप को माता, भूमि, मकान सम्पति आदि का पूर्ण सुख प्राप्त होगा तथा घरेलु जीवन भी उल्लासमय बना रहेगा | तेजस्वी सूर्य के प्रभाव से ऊपरी दिखावा अत्यधिक रहने पर भी आप के मन के भीतर थोड़ी बहुत अशांति बनी रहेगी | पिता, व्यवसाय, एवं राज्य के पक्ष में आप को थोड़ा बहुत असंतोष बना रह सकता है एवं कठिनाई के साथ सफलता एवं सम्मान की प्राप्ति होगी |
मिथुन राशि :- सूर्य के प्रभाव से आप अत्यंत पराक्रमी होगे और आप को भाई – बहनो की भी शक्ति प्राप्त होगी | आप के अपने सम्बन्ध में कुछ असंतोष बना रह सकता है तथा धार्मिक मामलो में भी कुछ विशेष श्रद्धा नही होगी | आप बड़े प्रभावशाली, हिम्मतवर, पराक्रमी तथा सुखी होगे |
कर्क राशि :- सूर्य के प्रभाव से धन तथा कुटुंब की वृद्धि होती है, जिसके कारण आप प्रभाव तथा प्रतिष्ठा प्राप्त करेंगे | आप को पुरातत्व के सम्बन्ध में कुछ कठिनाई एवं दैनिक दिनचर्या में भी कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है |
सिह राशि :- सूर्य के प्रभाव से आप की शारीरिक शक्ति, आत्मबल, स्वाभिमान, सौंदर्य, हिम्मत तथा प्रभाव में वृद्धि होगी | आप को स्त्री पक्ष से असंतोष रह सकता है तथा दैनिक खर्च एवं व्यवसाय में मार्ग में भी कुछ कठिनाइया आ सकती है |
कन्या राशि :- सूर्य के प्रभाव से खर्च अधिक रहता है, परन्तु बाहरी स्थानो के सम्बन्ध से पर्याप्त लाभ एवं सम्मान भी अर्जित करेंगे | शत्रु पक्ष एवं रोग आदि के कारण आप को कुछ परेशानी उठानी पड़ सकती है तथा खर्च भी करना पड़ सकता है परन्तु आप समस्त कठिनाइयों के समय साहस बनाए रखेंगे और शत्रु पक्ष पर प्रभाव स्थापित करने में सफल होगे |
तुला राशि :- सूर्य के प्रभाव से आप की आमदनी में विशेष वृद्धि होगी और आप का प्रभाव बढ़ता चला जाएगा | आप को संतान पक्ष से कुछ असंतोष रह सकता है तथा विद्या – बुद्धि में भी कुछ कमी रह सकती है | आप की बोली में तेजी पाई जाएगी |
वृश्चिक राशि : सूर्य के प्रभाव से पिता द्वारा शक्ति, राज्य द्वारा सम्मान एवं व्यवसाय द्वारा लाभ की प्राप्ति होगी | आप अपनी मान- प्रतिष्ठा को बढ़ाने के लिए उग्र कर्म भी करेंगे | आप का अपनी माँ के साथ कुछ वैमनस्य रह सकता है | साथ ही भूमि तथा मकान आदि के सुख में भी कमी बनी रह सकती है |
धनु राशि :- सूर्य के प्रभाव से आप के भाग्य की विशेष उन्नति होती है और आप धर्म का भी यथाविधि पालन करते है | आप बड़े प्रभावशाली तथा यशस्वी होगे | आप के पराक्रम मे कुछ कमी आ सकती है , साथ ही भाई -बहनो से भी कुछ मतभेद रह सकता है | आप अपने पुरुषार्थ के मुकाबले भाग्य पर अधिक आश्रित रहेंगे, परन्तु आप भाग्यवान समझे जाएगे तथा आप का जीवन सामान्यतः सुखी रहेगा |
मकर राशि:- सूर्य के प्रभाव से आप को आयु एवं पुरातत्व की विशेष शक्ति प्राप्त होगी | आप स्वभाव से बड़े निर्भय, बहादुर, स्वाभिमानी, तथा तेजस्वी होगे | आप का दैनिक जीवन भी बड़ा प्रभावशाली रहेगा |आप को धन संचय करने में परेशानी उठानी पड़ सकती है तथा कौटुम्बिक सुख में भी व्यवधान उपस्थित होते रहेंगे |
कुम्भ राशि :- सूर्य के प्रभाव से आप स्त्री का पर्याप्त सुख मिलेगा, तथा व्यवसाय के क्षेत्र में भी अत्यधिक सफलता प्राप्त होगी | आप को ससुराल से शक्ति मिलेगी तथा गृहस्थ जीवन आनंदपूर्ण बना रहेगा | आप के शारीरिक सौंदर्य में कुछ कमी रह सकती है | स्त्री पक्ष से सामान्य मतभेद बने रहने के बावजूद भी व्यावसायिक सफलता से गृहस्थ जीवन सुख बना रहेगा।
मीन राशि :- सूर्य के प्रभाव से आप अपने शत्रुओ पर विजय प्राप्त करेंगे | झगडे- झंझट के मामलो में सफलता प्राप्त करेंगे और रोग आदि से भी सुरक्षित रहेंगे | आप बड़े हिम्मती, बहादुर, निडर, परिश्रमी तथा धैर्यवान होगे | खर्च के कारण कुछ परेशानी रह सकती है तथा बाहरी स्थानो के सम्बन्ध से भी कुछ कष्ट मिल सकता है | खर्च अधिक होने के कारण मन भी कुछ अशांत सा रहता है |
उपाय : –गायत्री मंत्र के जाप करें।
उक्त जानकारी सुचना मात्र है, किसी भी निष्कर्ष पर पहुचने से पहले कुंडली के और भी ग्रहो की स्तिथि, बलाबल को भी ध्यान में रख कर तथा किसी योग्य ज्योतिर्विद से परामर्श कर ही किसी भी निर्णय पर पहुचना चाहिए |