बुध का वृष राशि में गोचर :-
===============
”ॐ चन्द्र पुत्राय विदमहे रोहणीप्रियाय धीमही तन्नो बुध; प्र्चोदयात।”
18 मई 2019 से बुध अपने मित्र शुक्र की वृष राशि में गोचर करेंगे | जो 2 जून 2019 तक रहेंगे आइए देखते की ये आप की राशि पर क्या शुभ – अशुभ फल होगा |
.
मेष राशि :- बुध के प्रभाव से पुरुषार्थ एवं पराक्रम में वृद्धि होती है | धन की प्राप्ति के मार्ग में कभी कभी हानि और कठनाइयो का सामना भी करना पड़ सकता है | भाई बहनो के सुख में कुछ कमी रहेगी | आयु में वृद्धि होगी तथा पुरातत्व का भी लाभ होगा |
वृष राशि :- बुध के प्रभाव से शरीर सुन्दरता बनी रहेगी | मेहनत द्वारा मान प्रतिष्ठा, यश, धन, संतान तथा कुटुम्भ की श्रेष्ठ शक्ति प्राप्त होती है | श्रेष्ठ बुद्धि और प्रसन्नता रहेगी | स्त्री तथा व्यवसाय के पक्ष में भी सहयोग सफलता तथा उन्नति रहेगी
|
मिथुन राशि :- बुध के प्रभाव से खर्च अधिक रहेगा तथा बाहरी स्थानो के सम्बन्ध से लाभ प्राप्त होता रहेगा | माता भूमि मकान के सुख सम्बन्ध में कुछ कमी बनी रहेगी | अपनी जन्मभूमि से दूर रहकर सुख प्राप्त होगा | शत्रु पक्ष में शांति एवं विवेक के द्वारा सफलता प्राप्त कर सकते है | खर्च की अधिकता के कारण भीतरी र्रूप से चिंतित रहते हुए भी अपने प्रभाव और सम्मान को बनाये रखेंगे |
कर्क राशि :- बुध के प्रभाव से आमदनी तो खूब होगी तथा बाहरी स्थानो के सम्बन्ध से लाभ भी होगा परन्तु खर्च अधिक बना रहेगा | भाई बहन के सुख एवं पराक्रम का लाभ होता रहेगा | संतान, विद्या तथा बुद्धि के क्षेत्र में अपूर्ण लाभ प्राप्त होगा | आप अपनी बुद्धि विवेक वाणी के बल पर लाभ उठाएंगे |
सिंह राशि :- बुध के प्रभाव से पिता द्वारा लाभ प्राप्त होगा तथा राज्य के क्षेत्र में सन्मान तथा सफलता मिलेगी | आप अपनी विवेक बुद्धि द्वारा व्यवसाय के क्षेत्र में भी बहुत सफल होंगे तथा प्रयाप्त धन एवं प्रतिष्ठा अर्जित करेंगे | धन तथा कुटुम्भ का पूर्ण सहयोग एवं सुख रहेगा | माता भूमि मकान आदि का सुख भी मिलेगा |
कन्या राशि :- बुध के प्रभाव से भाग्य एवं धर्म की उन्नति होती है | पिता से सहयोग एवं सुख प्राप्त होता है | राज्य तथा व्यवसाय के क्षेत्र में सन्मान सफलता एवं धन की प्राप्ति होती है | भाई बहन का सुख मिलता है | पराक्रम में वृद्धि होती है | इस समय आपकी उन्नति स्वयमेव होती रहेगी |
तुला राशि :- बुध के प्रभाव से आयु तथा पुरातत्व की कुछ शक्ति एवं लाभ की प्राप्ति होती है | परन्तु भाग्य एवं धर्म के पक्ष में कुछ कमजोरी बनी रहती है | बाहरी स्थानो के सम्बन्ध से कठनाइयो के साथ कुछ लाभ हो सकता है तथा खर्च के मामले परेशानी उठानी पड़ सकती है | कुछ कठनाइयो के साथ धन की वृद्धि होती है | यश कम मिलता है |
वृश्चिक राशि :- बुध के प्रभाव से स्त्री तथा दैनिक रोज़गार के पक्ष में सफलता प्राप्त होती है | आयु एवं पुरातत्व का लाभ भी प्राप्त होता है | शारीरिक बल तथा प्रभाव की प्राप्ति होती है | आपकी दिनचर्या शान शौकत की बनी रहेगी |
धनु राशि :- बुध की प्रभाव से अपनी विवेक बुद्धि द्वारा शत्रु पक्ष में सफलता प्राप्त करेंगे | पिता के सुख की कमी रहेगी | साथ ही व्यवसाय के क्षेत्र में भी कठनाइया उठानी पड़ सकती है | राज्य के क्षेत्र में भी असंतोष बना रहेगा | नाना के पक्ष से कुछ शक्ति प्राप्त हो सकती है | खर्च अधिक रहता है तथा बाहरी स्थानो के समबन्ध से लाभ मिलता है |
मकर राशि :- बुध के प्रभाव से कुछ कठनाइयो के साथ संतान विद्या तथा बुद्धि के क्षेत्र में अच्छी सफलता मिलती है | आप अपने परिश्रम द्वारा आय की विशेष उन्नति कर सकते है तथा धर्म का भी पालन करेंगे | शत्रु पक्ष में सफलता तथा यश की प्राप्ति होती है | विवेक एवं भाग्य की शक्ति से श्रेष्ठ लाभ का उपार्जन करेंगे |
कुम्भ राशि :- बुध के प्रभाव से कुछ परेशानियों के साथ भूमि और मकानादि का सुख प्राप्त होगा | तथा माता के सुख में भी कुछ कमी रहेगी | संतान पक्ष से सुख मिलता है पुरातत्व एवं आयु की शक्ति में वृद्धि होती है तथा विद्या बुद्धि के क्षेत्र में भी सफलता मिलती है | पिता के कारण कुछ परेशानी रहती है एवं राज्य और व्यवसाय के क्षेत्र में उन्नति प्राप्त करने में कठनाइयो का सामना करना पड़ता है |
मीन राशि ;- बुध के प्रभाव से भाई बहनो का श्रेष्ठ सुख प्राप्त होता है तथा पराक्रम की वृद्धि होती है | माता स्त्री भूमि मकान तथा व्यवसाय के क्षेत्र में भी सफलता मिलती है | भाग्य की उन्नति होती है तथा धर्म का पालन भी होता है तथा आप इस समय हिम्मती बहादुर और यशस्वी होंगे ।
उपाय===हनुमान चालीसा की पुस्तक मे पीछे दी जाने वाली रामचन्द्र जी की स्तुति [ श्री रामचन्द्र कृपालु भजु मन हरण भवभय दारुणम इत्यादि ] का रोजाना दो बार पाठ करने से बुध के दोष कम होते है
उक्त जानकारी सुचना मात्र है, किसी भी निष्कर्ष पर पहुचने से पहले कुंडली के और भी ग्रहो की स्तिथि, बलाबल को भी ध्यान में रख कर तथा किसी योग्य ज्योतिर्विद से परामर्श कर ही किसी भी निर्णय पर पहुचना चाहिए |