बुध का मकर राशि में प्रवेश
===============
ओं चंद्रपुत्राय विद्महे रोहिणीप्रियाय धीमहि |
तन्नो बुधः प्रचोदयात ||
बुद्धि और वाणी के करक ग्रह बुध 20 जनवरी 2019 को मकर राशि में प्रवेश करेंगे । अतः इसका विभिन्न राशियों पर किस तरह का प्रभाव पड़ेगा यह देखते है |
मेष राशि :- बुध के प्रभाव से पुरुषार्थ और पराक्रम से उन्नति होती है पर साथ ही साथ पिता से कुछ वैमनस्य भी रहता है | राज्य द्वारा मान प्रतिष्ठा में वृद्धि तथा विवेक द्वारा शत्रुओं पर सफलता भी मिलती है | इसके साथ ही माता, भूमि, मकान आदि के सुख में भी कमी रह सकती है |
वृषभ राशि :- इस समय बुद्धि के उपयोग से भाग्य और धन की वृद्धि होगी | साथ ही धर्म, विद्या, पारकर्म, संतान, भाई बहनो और कौटुम्भिक सुखो की भी प्राप्ति होगी | धन, सुख और ऐश्वर्य के हिसाब से यह समय अच्छा है |
मिथुन राशि :- बुध के प्रभाव से आयु और पुरातत्व का लाभ होता है परन्तु माता के सुख में कमी होती है | स्वास्थ और शारीरिक सौंदर्य में कमी भी हो सकती है तथा अपने घर से दूर रहना पड़ सकता है | भूमि और मकान के कार्य में साभदानी बरते | कुटुम्भ से सुख तो मिलता है परन्तु धन के लिए प्रयत्नशील रहना होगा |
कर्क राशि :- बुध के प्रभाव से स्त्री का सुख और व्यवसाय में सफलता मिलती है, फिरभी मन में असंतोष बना रहता है | शरीर में शक्ति और दुर्बलता दोनों का अनुभव होगा | खर्च अधिक होगा | घर के सदस्यों के साथ परिश्रम से सामंजश्य बनाना होगा |
सिंह राशि :- मकर राशि पर भ्रमण करते हुए बुध के प्रभाव से शत्रु पक्ष में नम्रता से और धन से काम लेता है जिसमे धन की हानि होने की सम्भावना भी रहती है | खर्च भी अधिक रहता है पर बाहरी स्थानो सबंध से शक्ति और लाभ भी मिलता है | परन्तु कुटुम्भ के सुख में कमी रहती है |
कन्या राशि :- मकर राशि पर भ्रमण करते हुए बुध के प्रभाव से संतान, विद्या और बुद्धि के क्षेत्र में सफलता और सुख की प्राप्ति होती है | विद्या और बुद्धि के बल पर उच्च पद भी मिल सकता है तथा अनेक प्रकार के प्रसंसनीय कार्य भी होते है | आमदनी में वृद्धि होती है तथा व्यवसाय, पिता एवं राज्य के द्वारा भी सहयोग और लाभ प्राप्त होता है |
तुला राशि :- बुध के प्रभाव से माता, भूमि और मकान का सुख प्राप्त होता है परन्तु घरेलु शांति में कुछ कमी बनी रहती है | बाहरी सम्बन्धो से फायदा होता है और खर्च शानदारी से होता है | पिता, राज्य एवं व्यवसाय के पक्ष से यश, मान, प्रतिष्ठा, सुख और लाभ की प्राप्ति होती है |
वृश्चिक राशि :- मकर राशि पर भ्रमण करते हुए बुध के प्रभाव से भाई बहनो का सुख प्राप्त होता है तथा पराक्रम की वृद्धि होती है साथ ही आयु और पुरात्तव का लाभ होता है | अपनी विवेक शक्ति के बल पर भाग्य और धर्म की वृद्धि होती है और सुख प्राप्त होता है |
धनु राशि :- बुध के भ्रमण से धन संचय और कुटुम्भ का सुख प्राप्त होता है | पिता द्वारा लाभ, राज्य द्वारा सम्मान तथा व्यवसाय में सफलता और प्रतिष्ठा मिलती है | साथ ही स्त्री सुख में कमी रहती है | यह समय स्वास्थ, बुद्धि और कुटुम्भ की दृष्टि से अनुकूल होगा |
मकर राशि :- इस समय शारीरिक प्रभाव और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी तथा बुद्धि विवेक द्वारा शत्रु पक्ष पर प्रभाव स्थापित होगा और परेशानिया स्वत ही दूर हो जाएँगी | स्त्री और रोजगार के पक्ष में सफलता मिलेगी परन्तु व्यवसाय में कुछ कठनाइया आएँगी |
कुम्भ राशि :- बुध के मकर राशि पर परिभ्रमण से खर्च अधिक रहेगा लेकिन साथ ही लाभ भी प्राप्त होता रहेगा | संतान पक्ष से चिंता और विद्या की कमी और दिमाग में चिंताए बनी रहती है | शत्रु पक्ष पर नरमी से काम निकालता है और अपनी बुद्धि से सफलता प्राप्त करता है |
मीन राशि :- मकर राशि पर भ्रमण करते हुए बुध के प्रभाव से आमदनी में वृद्धि होती है साथ ही माता, स्त्री, भूमि, मकान और व्यवसाय में सफलता मिलती है | संतान पक्ष से सुख मिलता है और विद्या-बुद्धि की उन्नति होती है |
उपाय :- 1 गाय की सेवा किसी भी रूप में करे |
2 केले और बताशे महीने में एक बार बाटे |
3 घास , हरी सब्जी , पत्तेदार साग, मूली आदि बुधवार और अष्ठमी को शिवजी को भेट करे |
4 हिजड़ो का अपमान ना करे |
उक्त जानकारी सुचना मात्र है, किसी भी निष्कर्ष पर पहुचने से पहले कुंडली के और भी ग्रहो की स्तिथि, बलाबल को भी ध्यान में रख कर तथा किसी योग्य ज्योतिर्विद से परामर्श कर ही किसी भी निर्णय पर पहुचना चाहिए |