is (8) :-
===================

” ओं चन्द्रपुत्राय विदमहे रोहणीप्रियाय धीमहि तन्नो
बुध; प्रचोदयात”

15 मार्च 2018 को बुध कुम्भ राशि में प्रवेश कर चूका है , देखे आप की राशि पर ये क्या प्रभाव डालता है

मेष राशि :- बुध के प्रभाव से परिश्रम तथा विवेक द्वारा आमदनी के क्षेत्र में अत्यधिक सफलता प्राप्त होती है | तथा भाई- बहन का सुख भी मिलता है |परन्तु कुछ झंझट भी बने रहते है| विद्या के क्षेत्र में सफलता मिलती है तथा कुछ कठिनाइयों के साथ संतान पक्ष से भी सुख प्राप्त होता है |

वृष राशि :- बुध के प्रभाव से पिता एवं राज्य के पक्ष से विशेष शक्ति एवं सम्मान की प्राप्ति होगी साथ ही अपनी बुद्धि के उपयोग द्वारा व्यवसाय से धन प्राप्ति होगी संतान पक्ष से सुख प्राप्त होगा | पारिवारिक जीवन आनंदमय रहेगा माता, भूमि, मकान आदि का सुख भी प्राप्त होगा घरेलु वातावरण सुखद बना रहेगा |

मिथुन राशि :- बुध के प्रभाव से शरीरिक श्रम तथा विवेक शक्ति द्वारा उन्नति प्राप्त होती है तथा धर्म का पालन भी होता है |भूमि, मकान , माता का सुख भी प्राप्त होता है | अनेक सुख प्राप्त होते है तथा भाग्य भी साथ देगा | पराक्रम में वृद्धि होती है भाई – बहन का सुख भी प्राप्त होता है |

कर्क राशि :- बुध के प्रभाव से आयु तथा पुरातत्व के सम्बन्ध में कुछ कमियों के साथ सफलता प्राप्त होती है | भाई -बहनो के सुख तथा पराक्रम में कमी आ जाती है | कठिन परिश्रम, विवेक तथा बहरी स्थानो के सम्बन्ध द्वारा खर्च चलता है | धन का लाभ होगा परन्तु प्रत्येक क्षेत्र में कुछ कमिया बनीरहेगी |

सिह राशि :- बुध के प्रभाव से सुन्दर स्त्री मिलती है स्त्री एवं व्यवसाय के पक्ष से लाभ होता है | धन एवं कुटुंब का सुख तथा प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है | शारीरिक सौंदर्य, विवेक शक्ति, आत्मिक बक तथा यश की प्राप्ति होती है |

कन्या राशि :- बुध के प्रभाव से शत्रु पक्ष में विवेक तथा अनेक प्रकार की युक्तियों द्वारा लाभ होता है | ननिहाल के पक्ष से कुछ शक्ति मिलती है | शारीरिक सौंदर्य में कमी तथा पिता एवं राज्य एवं व्यवसाय के पक्ष से कुछ असंतोष बना रहता है | खर्च अधिक होता है | तथा बाहरी स्थानो के सम्बन्ध से यथेष्ठ सुख एवं लाभ प्राप्त होता है |

तुला राशि :- बुध के प्रभाव से संतान पक्ष से शक्ति तथा विद्या बुद्धि का कुछ लाभ होता है | बाहरी स्थानो के सम्बन्ध से भाग्य में वृद्धि होती है | खर्च भी बहुत होता है | आमदनी खूब रहती है | धर्म का पालन भी होता है | भाग्य साथ देता है |

वृश्चिक राशि :- बुध के प्रभाव से माता का सुख एवं भूमि- भवन का लाभ प्राप्त होताहै | कठिन परिश्रम द्वारा आय के साधन में वृद्धि होती है | आयु तथा पुरातत्व का लाभ होता है | कुछेक कठिनाइयों के साथ पिता, राज्य एवं व्यवसाय के क्षेत्र में सुख सफलता एवं सम्मान की प्राप्ति होती है |

धनु राशि :- बुध के प्रभाव से पुरुषार्थ की वृद्धि होती है |भाई -बहनो का सुख प्राप्त होता है | पिता, राज्य, व्यवसाय एवं स्त्री के पक्ष में भी सफलता मिलती है | यश एवं मान की वृद्धि होती है | विवेक बुद्धि द्वारा प्रत्येक क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है | भाग्य एवं धर्म की वृद्धि होती है |

मकर राशि :- बुध के प्रभाव से धन की वृद्धि होती है | कुटुंब द्वारा सुख एवं सहयोग प्राप्त होता है | मान- प्रतिष्ठा मिलती है और धर्म में भी रूचि बनी रहेगी | आयु की वृद्धि होती होती है | पुरातत्व का लाभ होता है | भाग्य उन्नति में कठिनाइया आ सकती है |

कुम्भ राशि :- बुध के प्रभाव से शारीरिक सौंदर्य एवं स्वास्थ्य में कुछ कमी रहेगी | संतान पक्ष की शक्ति प्राप्त होगी |मन में कुछ चिंताए भी बनी रहेगी |विवेक शक्ति उत्तम रहेगी प्रभाव तथा सम्मान की वृद्धि भी होगी | कुछ कठिनाइयों के साथ स्त्री पक्ष से सुख तथा व्यवसाय से लाभ प्राप्त होगा |

मीन राशि :- बुध के प्रभाव से खर्च अधिक रहेगा | बाहरी स्थानो के सम्बन्ध से लाभ प्राप्त होगा | स्त्री माता, भूमि , मकान,घरेलु सुख तथा स्थानीय व्यवसाय के क्षेत्र में भी हानि तथा कष्टो का सामना करना पड़ेगा |शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त होगी | धैर्य तथा हिम्मत बनी रहेगी |

उपाय==1.गाय की सेवा किसी भी रूप मे करे। 2 गणेशजी की पूजा करे
3 पीपल मे जल दे स्याम के समय दीपक जलाए जड़ मे4 हरी सब्जी ,पत्तेदार साग,मुली,आदि बुधवार ओर अष्टमीको शिवाजी को भे करें।5 सूर्य के सामान्य उपाय अवश्य करे

उक्त जानकारी सुचना मात्र है, किसी भी निष्कर्ष पर पहुचने से पहले कुंडली के और भी ग्रहो की स्तिथि, बलाबल को भी ध्यान में रख कर तथा किसी योग्य ज्योतिर्विद से परामर्श कर ही किसी भी निर्णय पर पहुचना चाहिए |