शुक्र का धनु राशि में गोचर :-
=========================
29 जनवरी 2019 को शुक्र वृश्चिक राशि से निकलकर, धनु राशि में प्रवेश कर चुके हैं| आइए देखते है कि शुक्र आपकी राशि के लिए क्या शुभ अशुभ फल लाए है |
मेष राशि :- गुरु की धनु राशि पर स्थित शुक्र के प्रभाव से भाग्य अच्छा रहेगा और आप चतुरता के साथ कार्य करेंगे | आपको गृहस्थी, स्त्री तथा कुटुंब का भी श्रेष्ठ सुख प्राप्त होगा | आपके पराक्रम एव भाई – बहन के श्रेष्ठ सुख का लाभ होगा |
वृष राशि :- शुक्र के प्रभाव से शरीर में रोग आदि का कष्ट होगा तथा सौंदर्य में भी कमी रहेगी | पुरातत्व के सम्बन्ध में कुछ कठिनाई तथा गुप्त चातुर्य के बल से ही सफलता प्राप्त होगी | कठिन परिश्रम के द्वारा धन की वृद्धि होगी तथा शत्रु पक्ष से कष्ट तथा मामा के पक्ष से कमजोरी, उदर विकार एव प्रभाव में कमी के योग उपस्थित होगे |
मिथुन राशि :- शुक्र के प्रभाव से बुद्धिमान एव चतुर स्त्री मिल सकती है तथा बुद्धि एव चतुराई के बल से आप अपने दैनिक खर्चो को भी चलाएगे साथ ही कभी कभी स्त्री पक्ष से कलेश एव चिंताए भी प्राप्त होती है | शरीर में कुछ कमजोरी महसूस करेंगे | सम्मान की प्राप्ति होगी | बाहरी स्थानो से लाभ तथा संतान एव विद्या के क्षेत्र में भी सफलता प्राप्त होती है |
कर्क राशि :- शुक्र के प्रभाव से शत्रु पक्ष पर सफलता प्राप्त होती है, परन्तु माता एव भूमि भवन के सुख में कुछ कमी तथा अशांति का योग होता है | इसी प्रकार लाभ के मार्ग में भी अधिक परिश्रम तथा परतंत्रता का योग है | खर्च अधिक होता है बाहरी स्थानो से सुख तथा लाभ की प्राप्ति होती है |
सिह राशि :- शुक्र के प्रभाव से संतान, विद्या तथा बुद्धि के पक्ष में सफलता मिलती है | अपनी योग्यता एव चातुर्य के द्वारा प्रभावशाली तथा सम्मानित होने के योग है | भाई- बहन तथा पिता का सुख मिलता है | परिश्रम द्वारा लाभ प्राप्त होता है साथ ही राज्य के पक्ष में भी उसे सम्मान एव सफलता की प्राप्ति होती है | आप राजनीतिज्ञ, यशस्वी, धनि तथा सुखी होगे |
कन्या राशि :- शुक्र के प्रभाव से माता भूमि एव मकान का श्रेष्ठ लाभ प्राप्त होता है, और धन तथा कुटुंब का सुख भी मिलता है | पिता की शक्ति मिलती है | राज्य के क्षेत्र में सम्मान तथा व्यवसाय के क्षेत्र में लाभ होता है | धर्म का पालन भी होता है |
तुला राशि :- शुक्र के प्रभाव से भाई – बहन के साथ कुछ वैमनस्य रहता है, परन्तु पराक्रम की वृद्धि होती है | भाग्य एव धर्म के क्षेत्र में उन्नति तथा सफलता प्राप्ति होती है | अपने चातुर्य एव परिश्रम के द्वारा आप प्रभावशाली होगे | आयु एव पुरातत्व की शक्ति प्राप्त होती है |
वृश्चिक राशि :- शुक्र के प्रभाव से कुटुंब के सुख में कमी रहती है | धन का लाभ होता है, परन्तु खर्च भी अधिक होते है | आप चतुरता से धन प्राप्त करेंगे | पुरातत्व का लाभ कम होता है | आयु में वृद्धि होती है |
धनु राशि :-शुक्र के प्रभाव से स्वास्थ्य में कुछ कमी आती है, पर इस समय आप परिश्रमी तथा चतुर होगे | शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त होती है | स्त्री द्वारा कुछ मतभेद के साथ सुख प्राप्त होता है तथा व्यवसाय के क्षेत्र में परिश्रम एव चातुर्य के द्वारा लाभ एव सफलता प्राप्त होती है |
मकर राशि :- शुक्र के प्रभाव से खर्च अधिक रहता है, परन्तु बाहरी स्थानो के सम्बन्ध से लाभ एव शक्ति प्राप्त होती है, पिता पक्ष से हानी, संतान पक्ष से कष्ट, प्रतिष्ठा , विद्या के क्षेत्र में कमी एव मानसिक चिन्ताओ का प्रभाव भी रहता है | शत्रु पक्ष में चातुर्य द्वारा अपना काम निकालता है, तथा उन्नति कुछ विलम्ब से होती है |
कुम्भ राशि :- शुक्र के प्रभाव से आमदनी में पर्याप्त वृद्धि होती है | माता – भूमि एव मकान आदि का सुख भी पर्याप्त मात्रा में प्राप्त होता है | संतान पक्ष से सुख प्राप्त होता है तथा विद्या बुद्धि के क्षेत्र में विशेष उन्नति होती है | आप इस समय प्रभावशाली वक्ता तथा चतुर होगे |
मीन राशि :- शुक्र के प्रभाव से पिता के सुख में कुछ कमी रहती है | साथ ही राज्य तथा व्यवसाय के पक्ष से भी असंतोष रहता है| अपनी मेहनत द्वारा सफलता एव यश प्राप्त करते है | माता, भूमि एव मकान आदि का सुख तो प्राप्त होता है, परन्तु उसमे कुछ कमी रहती है | आप अपने चातुर्य एव गुप्त युक्तियों के बल पर उन्नति करते है |
उपाय = 1 रोजाना सुबह शाम और रात को शांत मन से 28 या 108 बार
‘ओउम् श्रीं ‘ मन्त्र का जाप करें।
2 रेशमी वस्त्र किसी गरीब कन्या के विवाह में भेट करें।
उक्त जानकारी सुचना मात्र है, किसी भी निष्कर्ष पर पहुचने से पहले कुंडली के और भी ग्रहो की स्तिथि, बलाबल को भी ध्यान में रख कर तथा किसी योग्य ज्योतिर्विद से परामर्श कर ही किसी भी निर्णय पर पहुचना चाहिए |