शुक्र का कन्या राशि मे आगमन
01 अगस्त 2018 को शुक्र कन्या राशि में प्रवेश कर चुके है जो 1 सितम्बर तक रहेंगे जो कई राशियो के लिए लाभ कारी होंगे आइये देखते हे की वो आपकी राशि में क्या शुभ अशुभ फल लेकर आता हे |
मेष :- शत्रु स्थान में बुध की कन्या राशि पर स्थित नीच के शुक्र के प्रभाव से शत्रु पक्ष में गुप्त चतुराई से काम निकालना पड़ेगा एवं कठिनाइया उपस्थित होती रहती हे | खर्च की अधिकता बनी रहती हे | बाहरी स्थानो से लाभ मिलता हे | स्त्री कुटुंब तथा व्यवसाय के सम्बन्ध में परेशानियों का सामना करना पड़ता हे | प्रत्येक क्षेत्र में बुद्धि-बल का अधिक प्रयोग करना पड़ता हे यह समयावधि यात्रा के लिए शुभ संकेत दे रही है
वृष :- वृष राशि वालो के लिए विद्या व संतान पक्ष से कष्ट प्राप्त होता हे | परन्तु बुद्धि योग एवं गुप्तचातुर्य के बल पर शत्रु पक्ष में सफलता मिलती हे | आप अपने मस्तिस्क की सुजबुज तथा कठिन परिश्रम द्वारा लाभ के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे | शारीरिक सौन्दर्य में कमी, मस्तिस्क में परेशानी तथा बुद्धि में असंतोष एवं चिंता के योग प्राप्त करता हे | बच्चो से सनेह ओर सम्मान प्राप्त होता है प्रेम जीवन के लिए अच्छा समय है छात्र के लिए सफलता के योग है
मिथुन :- मिथुन राशि वालो को माता, भूमि भवन आदि के सुख में कमी रहेगी | संतान सुख में भी कमी रहेगी | व्यय के कारण सुख शांति में बाधा पड़ती हे | पिता तथा राज्य के द्वारा सुख सफलता एवं सम्मान की प्राप्ति होती हे | गुप्त चतुराई के बल पर मान प्रतिष्ठा प्राप्त होती हे | लंबे समय से रुकी हुई इच्छा पूर्ण हो सकती है स्वास्थ्य ठीक रहेगा
कर्क:- भाई बहनो के सुख तथा पराक्रम में कमी रहती हे | साथ ही माता के सुख में भी कमी रहती हे | भाग्य में वृद्धि के योग हे | वह धर्म का पालन भी करते हे | अपनी भीतरी कमजोरियों को छिपाकर बाहर से हिम्मत दिखाते हे | सुख प्राप्ति होगी |
सिंह :- सिंह राशि वालो को धन संचय में कमी महसूस होती हे | तथा कुटुंब का सुख भी अल्प होता हे | पराक्रम , व्यवसाय , पिता एवं राज्य के क्षेत्र में भी कमी बनी रहती हे | स्वास्थ्य लाभ होता हे | पुरातत्व का लाभ मिलता हे | ठाठ – बाट में वृद्धि होगी |
कन्या :- कन्या राशि वालो को धन एवं कौटुम्बिक सुख के सम्बन्ध में कुछ कमी रहती हे| और वह धन्नोनती के लिए धर्म की चिंता नहीं करता | शारीरिक सुख सामान्य होता हे| व्यवसाय में उन्नति मिलती हे | भोगादि का सुख भी खूब मिलता हे | मान सम्मान मे कमी आ सकती है
तुला :- तुला राशि वालो को खर्च के मामले में कठिनाइया उठानी पड़ती हे | बाहरी स्थानो के सम्बन्ध में परेशानी आती हे | शारीरिक दुर्बलता रहती हे | स्वास्थ्य में हानि होती हे | झगड़े झंझटो के मामलों में हिम्मत और चतुराई से सफलता प्राप्त होती हे |
वृश्चिक :- वृश्चिक राशि वालो को आमदनी में कमी रहती हे | स्रत्री एवं व्यवसाय क्षेत्र में भी परेशानी रहती हे | बाहरी स्थानो के सम्बन्ध में चतुराई द्वारा थोड़ा लाभ मिलता हे | विद्या बुद्धि की शक्ति प्राप्त होती हे | संतान के पक्ष में कुछ कमी रहती हे | आप इस समय बुद्धिमानी , चतुर एवं कूटनीतिज्ञ होंगे |
धनु :- धनु राशि वालो को पिता पक्ष से परेशानी , राज्य पक्ष से प्रतिष्ठा में कमी एवं व्यवसाय क्षेत्र में कठिनाइयों का अनुभव होता हे | भाग्य उन्नति में रुकावटे आती हे | पर आप गुप्त चातुर्य के बल से अपना काम निकाल लेंगे | माता , भूमि एवं मकान का सुख प्राप्त होता हे | घर के भीतर भी प्रभाव बना रहेगा |
मकर :- मकर राशि वालो को भाग्य उन्नति में बाधाये आती हे | धर्म का पालन भी ठीक प्रकार से नहीं होता हे | पिता , संतान , विद्या , राज्य तथा व्यवसाय के क्षेत्र में त्रुटिपूर्ण सफलता मिलती हे | भाई बहनो का सुख मिलता हे | पराक्रम में वृद्धि होती हे | परिश्रम तथा पुरुषार्थ से उन्नति प्राप्त होती हे |
कुम्भ :- दैनिक जीवन बड़ा प्रभावशाली रहेगा | विद्या एवं संतान के क्षेत्र में कुछ कमी रहती हे | आपकी विवेक शक्ति तीव्र होती हे | वाणी में विशेष प्रभाव रहता हे | धन संचय में कठिनाई रहती हे | कुटुम्भ से भी कुछ क्लेश प्राप्त होता हे |
मीन :- मीन राशि वालो को स्त्री तथा व्यवसाय के क्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ता हे | साथ हे भाई बहनो के प्यार में कमी तथा पराक्रम में कमजोरी भी रहती हे | पुरातत्व , आयु एवं दैनिक जीवन की और से भी असंतोष बना रहता हे | शरीर स्वथ्य, सुडोल , विशाल तथा प्रभावशाली होता हे | प्रतिष्ठा भी प्राप्त होती हे |
उक्त जानकारी सुचना मात्र है, किसी भी निष्कर्ष पर पहुचने से पहले कुंडली के और भी ग्रहो की स्तिथि, बलाबल को भी ध्यान में रख कर तथा किसी योग्य ज्योतिर्व