सूर्य का धनु राशि में प्रवेश :-
====================
15 दिसम्बर 2018 को सूर्य धनु राशि में प्रवेश कर चुके है.आइये देखते है की यह आपकी राशि में क्या शुभ अशुभ फल लेकर आये है .
मेष राशि :- धर्म तथा विद्या के घर सूर्य अपने गुरु की धनु राशि में बैठा हुआ है | इसके प्रभाव से श्रेष्ठ बुद्धि, विद्या तथा ज्ञान की प्राप्ति होती है | इस समय आप धर्मात्मा, धर्म शास्त्रो के ज्ञाता, ईश्वर भक्त भाग्यशाली , न्यायी , दयालु ,दानी तथा तीर्थयात्री होगे | भाग्य तथा उन्नति के क्षेत्र में सफलता मिलती रहेगी | इस समय आप पराक्रमी ,भाई – बहनो से सुख प्राप्त करेंगे , पुरुषार्थी तथा श्रेष्ठ योग्यता वाले होगें |
वृष राशि :- सूर्य के प्रभाव से अपने जन्म स्थान से दूर रहना पड सकता है | तथा माता भूमि एव मकान के सुख में कमी आती है | साथ ही पारिवारिक शांति में भी विग्न उतपन्न होते रहते है |कुटुंब द्वारा सुख पाते है तथा धन की वृद्धि करने में सफल होते है |
मिथुन राशि :- सूर्य के प्रभाव से स्त्री पक्ष से सुख , शक्ति , एव प्रभाव प्राप्त करेंगे तथा व्यवसाय के क्षेत्र में भी परिश्रम द्वारा पर्याप्त सफल होंगे है | भाई – बहन का सुख भी मिलता है | शारीरिक शक्ति , सौंदर्य एव गृहस्थ जीवन की भी प्राप्ति होती है | साथ ही उसे अपने गृहस्थ जीवन के सुख भोग आदि में भी सफलता मिलती है |
कर्क राशि :- सूर्य के प्रभाव से शत्रु पक्ष में प्रभाव बना रहता है | परन्तुि धन – संचय के क्षेत्र में कमी एव कौटुम्बिक क्षेत्र में वैमनस्य तथा सुख दोनों ही प्राप्त होते है |खर्च की खूब अधिकता होगी बाहरी स्थानो के समबन्ध से लाभ प्राप्त होगे | आप प्रतिष्ठा के आगे धन – संचय की चिंता नहीं करेंगे |
सिह राशि :- सूर्य के प्रभाव से संतान विद्या एव बुद्धि की श्रेष्ठ शक्ति प्राप्त होती है | परन्तु मस्तिष्क में उग्रता रहती है | बुद्धि बल द्वारा पर्याप्त लाभ प्राप्त होता है तथा आमदनी के कई मार्ग खुलते है | आप में अहंकार भी आ सकता है |
कन्या राशि :- सूर्य के प्रभाव से माता सुख तथा भूमि भवन आदि के लाभ में कमी रहती है | बाहरी स्थानो के सम्बन्ध से सुख प्राप्त करते है, तथा खर्च को चलाते है | पिता, राज्य एव व्यवसाय के पक्ष से भी कुछ कमी तथा असंतोष का अनुभव होता है |
तुला राशि :- सूर्य के प्रभाव से भाई – बहनो का सुख मिलता है | तथा पराक्रम की विशेष वृद्धि होती है | अपने बाहू बल पर भरोसा रहता है | भाग्य तथा धर्म में वृद्धि होती है तथा आमदनी अच्छी होती है |
वृश्चिक राशि :- सूर्य के प्रभाव से व्यवसाय एव पितृ पक्ष से धन की शक्ति प्राप्त होती है |तथा कुटुंब का सुख भी मिलता है | राज्य द्वारा सम्मान तथा व्यवसाय द्वारा भी लाभ प्राप्त होता है | पिता के सुख में कुछ कमी रहती है | दैनिक जीवन प्रभावपूर्ण बना रहता है |
धनु राशि :- सूर्य के प्रभाव से श्रेष्ट शारीरिक शक्ति एव अधिक बल की प्राप्ति होती है | ऐसा व्यक्ति भाग्यवान एव धर्मपालक तथा ईश्वर भक्त होता है | सुन्दर तथा भाग्यशालिनी स्त्री की प्राप्ति हो सकती है | और उससे सहयोग भी प्राप्त हो सकता है | साथ ही दैनिक व्यवसाय से भी लाभ होता है |और गृहस्थी का सुख भी प्राप्त होता है |
मकर राशि :- सूर्य के प्रभाव से खर्च के कारण कुछ परेशानी बनी रहेगी तथा बहरी स्थानो के सम्बन्ध से भी कठिनाइया उपस्थित होगी | पेट में विकार हो सकता है | दैनिक जीवन भी काम प्रभावशाली रहेगा | कुछ कठिनाइयों के साथ शत्रु पक्ष पर सफलता मिलती रहेगी तथा झगड़े – झंझट अपने आप दूर होते रहेंगे |
कुम्भ राशि : – सूर्य के प्रभाव से व्यवसाय के द्वारा श्रेष्ट आमदनी होती है | तथा स्त्री पक्ष से भी लाभ मिलता है |विद्या बुद्धि के क्षेत्र में विशेष उन्नति होती है तथा संतान पक्ष से भी संतोष प्राप्त होता है |
मीन राशि :- सूर्य के प्रभाव से पिता के साथ कुछ वैमनस्य रहता है | व्यवसाय के क्षेत्र में कुछ कठिनाइया आती है | तथा राजकीय क्षेत्र में प्रभाव तथा सम्मान के प्राप्ति होती है | अपने शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त करते है | कुछ परेशानियों के साथ माता, भूमि, मकानआदि का सुख प्राप्त होता है |
उक्त जानकारी सुचना मात्र है, किसी भी निष्कर्ष पर पहुचने से पहले कुंडली के और भी ग्रहो की स्तिथि, बलाबल को भी ध्यान में रख कर तथा किसी योग्य ज्योतिर्विद से परामर्श कर ही किसी भी निर्णय पर पहुचना चाहिए |