मेष राशि में मंगल का गोचर :-
==========================
मंगल अपनी स्व राशि मेष में आ चुके है,जो 22 मार्च तक रहेंगे आइए देखते है ये आप की राशि पर क्या शुभ – अशुभ फल लाए है |
मेष राशि :- मंगल के प्रभाव से आप का शरीर पुष्ट होगा तथा आत्म- बल प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, परंन्तु मंगल के अष्टमेष होने के कारण आप को कभी- कभी रोगो का शिकार भी बनना पड़ सकता है |माता के सुख मकान आदि के सम्बन्ध तथा व्यवसाय एवं पत्नी के मामले में कुछ परेशानिया उठानी पड़ सकती है | आप को लम्बी आयु प्राप्त होगी तथा पुरातत्व का लाभ भी होगा |
वृष राशि :- मंगल के प्रभाव से आप का खर्च अधिक रहेगा तथा बाहरी स्थानो के सम्बन्ध से शक्ति प्राप्त होगी | परन्तु मंगल के स्त्री भवन के अधिपति होने एवं व्ययेश होकर स्वक्षेत्र में बैठने के कारण स्त्री तथा व्यवसाय के क्षेत्र में सामान्य सफलता प्राप्त होती है |पराक्रम एवं भाई – बहन के सुख में न्यूनता रहेगी | शत्रु पक्ष पर प्रभाव बना रहेगा |स्त्री तथा व्यवसाय के क्षेत्र में हानिकारक होते हुए भी थोड़ी बहुत शक्ति देता रहेगा |
मिथुन राशि :- मंगल के प्रभाव से आप को परिश्रम द्वारा पिता तथा राज्य के क्षेत्र में लाभ तथा यश की प्राप्ति होगी | साथ ही शत्रु पक्ष में भी बड़ा प्रभाव बना रहेगा |शारीरिक शक्ति में वृद्धि होगी तथा कभी – कभी रोग का शिकार भी होना पड़ सकता है | माता तथा भूमि आदि के सुख में कुछ परेशानियों के साथ सफलता मिलती है |संतान पक्ष से वैमन्स्ययुक्त लाभ होता है तथा विद्या के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है | इस समय आप की आमदनी अच्छी रहेगी |
कर्क राशि :- मंगल के प्रभाव से पिता, राज्य एवं व्यवसाय द्वारा सुख, सम्मान,सफलता. यश तथा धन की प्राप्ति होती है | संतान एवं विद्या बुद्धि का श्रेष्ठ लाभ होता है तथा उच्च पद की प्राप्ति होती है |आप राजनीती तथा कानून के ज्ञाता भी होते है |शारीरिक सौंदर्य में कुछ कमी तथा दुर्बलता रह सकती है | माता तथा भूमि- भवन के सुख में कुछ असंतोष एवं त्रुटुिपूर्ण सफलता मिलती है |
सिह राशि :- मंगल के प्रभाव से भाग्य एवं धर्म के क्षेत्र में सफलता मिलती है | खर्च में कमी के कारण कष्ट प्राप्त होते है तथा बाहरी स्थानो के सम्बन्ध से भी परेशानी हो सकती है | भाई -बहन का सुख भी असंतोषयुक्त रहता है, परन्तु पराक्रम में वृद्धि होती है |माता, भूमि, मकान आदि का यथेष्ट सुख भी प्राप्त होते है |
कन्या राशि :- मंगल के प्रभाव से आयु एवं पुरातत्व का लाभ होता है तथा भाई- बहन के सुख में कमी आती है | आमदनी के पक्ष में कुछ कमी बनी रहती है | धन -संचय तथा कुटुंब के सुख में कुछ असंतोष रहता है | पराक्रम तथा भाई – बहन के सुख में कुछ वृद्धि होती है तथा गुप्त हिम्मत अधिक बनी रहती है |
तुला राशि :- मंगल के प्रभाव से स्त्री के पक्ष से कुछ बंधन- सा रहता है, परन्तु भोग की अच्छी शक्ति प्राप्त होती है और दैनिक व्यवसाय में भी सफलता मिलती है |पिता, राज्य एवं रोजगार के पक्ष में कुछ कमी बनी रहती है |शरीर में कुछ गर्मी का विकार रहता है |धन का संचय होता है तथा कौटुम्बिक सुख भी प्राप्त होता है |
वृश्चिक राशि :- मंगल के प्रभाव से शारीरिक सुख एवं सौंदर्य में कमी आती है | आयु तथा पुरातत्व के क्षेत्र में भी कुछ कठिनाइया तथा परेशानिया बनी रहती है |पेट में विकार रह सकता है और शत्रु पक्ष से भी परेशानी रह सकती है |आमदनी का अच्छा योग बनता है |धन एवं कुटुंब की वृद्धि के लिए विशेष परिश्रम करना पड़ सकता है |पराक्रम की वृद्धि होती है तथा भाई -बहन की शक्ति भी प्राप्त होती है, परन्तु कुछ वैमनस्य भी बना रहता है |
धनु राशि :- मंगल के प्रभाव से विद्या एवं संतान के क्षेत्र में परेशानियों के बाद थोड़ी सफलता मिलती है | आयु एवं पुरातत्व के क्षेत्र में कुछ कमजोरी रह सकती है, तथा पेट में विकार बना रहता है | बुद्धि – योग एवं बाहरी स्थानो के सम्बन्धो से आमदनी के क्षेत्र में कुछ सफलता मिलती है तथा खर्च अधिक रह सकता है, जिसके कारण कुछ मानसिक परेशानिया बनी रहती है, परन्तु बाहरी स्थानो से विशेष लाभ भी होता है |
मकर राशि :- मंगल के प्रभाव से माता, भूमि, मकान आदि का विशेष सुख एवं लाभ मिलता है |स्त्री के सुख में कुछ कमी रह सकती है, तथा व्यवसाय के क्षेत्र में कठिनाइया रह सकती है | पिता, राज्य एवं व्यवस्याय के पक्ष में सफलता, सम्मान एवं सहयोग की प्राप्ति होती है| आमदनी अच्छी रहती है तथा बड़ी सरलता से लाभ के साधन उपलब्ध होते रहेंगे |ऐसी स्थिति होने के कारण आप को धन की प्राप्ति होगी |
कुम्भ राशि :- मंगल के प्रभाव से भाई- बहनो का सुख मिलता है तथा पराक्रम में विशेष वृद्धि होती है |शत्रु पक्ष से परेशानी रह सकती है तथा ननिहाल के पक्ष में हानि हो सकती है |भाग्य की उन्नति होती है तथा धर्म का पालन भी रहता है | पिता की शक्ति मिलती है, राज्य से प्रतिष्ठा प्राप्त होती है तथा व्यवसाय के क्षेत्र में भी उन्नति होती है |
मीन राशि :- मंगल के प्रभाव से धन एवं कुटुंब की वृद्धि होती है |विद्या एवं संतान के पक्ष में कुछ कमी रहेगी तथा चिंता एवं परेशानी के कारण बनते रहेंगे |आप कटु शब्दों का प्रयोग ना करे |आयु एवं पुरातत्व की शक्ति में वृद्धि होगी तथा रहन- सहन अमीरी- ढंग का होगा | भाग्य की विशेष उन्नति होती है तथा धर्म का पालन भी होता रहता है |
मंगल के उपाय :-
१. गणेश, हनुमान जी की सदा पूजा करे |
२. मंगलवार को मांस, मदिरा, हिंसा, परपीड़ा, निंदा से बचे |
३.मंगलवार को बूंदी या लड्डू बाटे और खाए |
४. सूर्य को चीनी और दूध मिले जल से अर्ध दे |
५. हनुममन चालीसा का पाठ करे |
७. लाल मसूर, गुड, घी, दही, बेसन आदि का दान करे |
उक्त जानकारी सुचना मात्र है, किसी भी निष्कर्ष पर पहुचने से पहले कुंडली के और भी ग्रहो की स्तिथि, बलाबल को भी ध्यान में रख कर तथा किसी योग्य ज्योतिर्विद से परामर्श कर ही किसी भी निर्णय पर पहुचना चाहिए|