मंगल का मिथुन राशि में गोचर :-
=====================
7 मई 2019 को मंगल मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे, जो की 22 जुन 2019 तक मिथुन में गोचर करेंगे | आइए देखते है की ये आपकी राशि के लिए क्या शुभ और अशुभ फल लाया है |
मेष राशि :- मंगल के प्रभाव से आप को पराक्रम तथा हिम्मत की विशेष शक्ति प्राप्त होगी | परन्तु भाई – बहन के सुख में कुछ परेशानी बनी रह सकती है | आप अपने शत्रुओ पर अपना प्रभाव रखेंगे | राज्य द्वारा सम्मान प्राप्त होगा तथा पिता का सुख भी मिलेगा |
वृष राशि :- मंगल के प्रभाव से आपको धन तथा कुटुंब के सम्बन्ध में परेशानिया बनी रह सकती है, साथ ही स्त्री एवम व्यवसाय के पक्ष में भी कठिनाइया आ सकती है परन्तु बाहरी सम्बन्धो से लाभ होगा | विद्या, बुद्धि एवं संतान के पक्ष में हानि उठानी पड़ सकती है | आयु एवं पुरातत्व के संबंध में भी हानि एवं चिन्ताओ का सामना करना पड़ सकता है | अतः भाग्य एवं धर्म की वृद्धि होती रहेगी और आप भाग्यवान समझे जाएगे |
मिथुन राशि :- मंगल के प्रभाव से आप को शारीरिक श्रम द्वारा धन का यथेष्ठ लाभ होगा तथा शत्रु पक्ष में भी विजय की प्राप्ति होगी | माता तथा सुख के पक्ष में कुछ असंतोष युक्त लाभ होगा | स्त्री के सम्बन्ध में कुछ रोग तथा परेशानी हो सकती है एवं परिश्रम द्वारा व्यवसाय से लाभ होगा | आप की आयु में वृद्धि होगी तथा पुरातत्व का भी लाभ होगा | आप क्रोधी, परिश्रमी, झगड़ालू तथा लाभ कमाने वाले होगे |
कर्क राशि :- मंगल के प्रभाव से आप का खर्च अधिक होगा तथा बाहरी स्थानो के सम्बन्ध से सम्मान तथा सफलता की प्राप्ति होगी | साथ ही, राज्य, पिता, संतान,विद्या- बुद्धि एवं प्रतिष्ठा के क्षेत्र में कमी का अनुभव हो सकता है | भाई- बहन के सुख एवं पराक्रम मे वृद्धि होगी | स्त्री तथा व्यवसाय के पक्ष में सफलता मिलेगी | परन्तु आप की बुद्धि मे कुछ भ्रम तथा मस्तिष्क में परेशानी भी बनी रह सकती है |
सिह राशि :- मंगल के प्रभाव से आमदनी में वृद्धि होगी तथा माता, भूमि, मकान आदि का सुख भी प्राप्त होगा | धन की प्राप्ति होगी एवं कुटुम्ब द्वारा सुख मिलेगा | संतान तथा विद्या – बुद्धि के पक्ष में सफलता मिलेगी तथा शत्रुओ, रोगो तथा झंझटो पर विजय प्राप्त होगी | आप अत्यंत प्रभावशाली, शत्रुजयी, धनी तथा ननिहाल का भी सुख प्राप्त करने वाले होगे |
कन्या राशि :- मंगल के प्रभाव से आप को पिता, राज्य एवं व्यवसाय के क्षेत्र में कुछ कठिनाईयों के साथ सम्मान, सुख एवं सफलता की प्राप्ति होगी | साथ ही आयु एवं पुरातत्व की शक्ति भी मिलेगी, परन्तु भाई- बहन के सम्बन्ध में कुछ कमी रह सकती है | शरीर में कुछ विकार रह सकता है, परन्तु हिम्मत अधिक होगी | माता, भूमि एवं मकान का त्रुटिपूर्ण सुख मिलेगा तथा शत्रु पक्ष में भी कुछ कमी के साथ सफलता मिलेगी तथा विद्या- बुद्धि की अधिक वृद्धि होगी |
तुला राशि :- मंगल के प्रभाव से आप की भाग्योन्नति खूब होगी तथा धर्म का पालन भी होगा | आप को भाग्यवती स्त्री मिलेगी, अतः विवाह के बाद विशेष उन्नति मिलेगी | खर्च खूब रहेगा तथा बाहरी स्थानो के सम्बन्ध से लाभ भी होंगा | भाई बहनो का सुख भी मिलेगा तथा पराक्रम में वृद्धि होगी | माता, भूमि, मकान आदि का पर्याप्त सुख मिलेगा | आप लौकिक तथा पारलौकिक दोनों प्रकार की उन्नति करेंगे |
वृश्चिक राशि :- मंगल के प्रभाव से शारीरिक सुख एवं सौंदर्य में कमी रह सकती है | आयु तथा पुरातत्व के सम्बन्ध में भी कुछ कठिनाइया तथा परेशानिया बनी रह सकती है | आपके पेट में विकार रह सकता है और शत्रु पक्ष से भी परेशानी रह सकती है | आमदनी के अच्छे योग है | धन तथा कुटुंब की वृद्धि के लिए विशेष परिश्रम करना पड़ सकता है | पराक्रम की वृद्धि होगी तथा भाई-बहन की भी शक्ति प्राप्त होगी, परन्तु उनसे कुछ वैमनस्य भी बना रह सकता है |
धनु राशि :- मंगल के प्रभाव से आपको स्त्री पक्ष से कष्ट मिल सकता है तथा व्यवसाय में कठिनाई एवं हानि उठानी पड़ सकती है | बाहरी स्थानो से सम्बन्ध कुछ अच्छा रहेगा तथा बुद्धि- बल से आप अपने खर्च चलाएगे | पिता, राज्य तथा व्यवसाय के क्षेत्र में कुछ कठिनाईयों के बाद सामान्य सफलता मिलेगी | आप के शरीर में कुछ दुर्बलता रह सकती है | धन- संचय के पक्ष में कुछ उन्नति होगी तथा कुटुंब का सुख भी सामान्य रूप से अच्छा ही प्राप्त होंगा |
मकर राशि :- मंगल के प्रभाव से आप शत्रु पक्ष पर अपना विशेष प्रभाव रखेंगे तथा झगडे के मामलो से लाभ उठाएगे | माता, भूमि, मकान के सूख में कमी आ सकती है, साथ ही आमदनी के क्षेत्र में भी कठिनाइया उपस्थित हो सकती है | भाग्य तथा धर्म की उन्नति होगी | खर्च अधिक रहेगा तथा बाहरी स्थानो के सम्बन्ध से लाभ होंगा | शारीरिक सौंदर्य एवं प्रभाव में वृद्धि होगी और आप को सुख, स्वास्थ्य तथा समृद्धि की प्राप्ति होगी |
कुम्भ राशि :- मंगल के प्रभाव से आप कुछ कठिनाइयों के साथ शत्रु पक्ष पर सफलत्ता प्राप्त करेंगे | भाई- बहन तथा पिता से कुछ वैमनस्य रह सकता है तथा राज्य के क्षेत्र में भी कम प्रभाव रहेगा | आप कठिन परिश्रम द्वारा भाग्य की उन्नति करेंगे तथा धर्म का भी थोड़ा बहुत पालन करेंगे | खर्च अधिक रहेगा तथा बाहरी स्थानो से विशेष सम्बन्ध बनेगा | शारीरिक सौंदर्य में कुछ कमी आ सकती है, परन्तु प्रभाव में वृद्धि होगी और स्वभाव में तेजी रहेगी |
मीन राशि :- मंगल के प्रभाव से माता का सुख एवं भूमि, मकानादि की शक्ति प्राप्त होती है | धन तथा कुटुंब का सुख भी मिलता है | भाग्यवान स्त्री मिलती है तथा व्यवसाय के क्षेत्र में भी अत्यधिक सफलता प्राप्त होती है | घरेलु सुख भी खूब रहता है तथा राज्य एवं व्यवसाय से सुख, सम्मान तथा लाभ मिलता रहता है | घर बैठे ही लाभ के योग बनते है | इस समय भाग्य आपका साथ देगा |
उपाय ::—— 1.हनुमान चालीसा का पाठ करें।
उक्त जानकारी सुचना मात्र है, किसी भी निष्कर्ष पर पहुचने से पहले कुंडली के और भी ग्रहो की स्तिथि, बलाबल को भी ध्यान में रख कर तथा किसी योग्य ज्योतिर्विद से परामर्श कर ही किसी भी निर्णय पर पहुचना चाहिए