============
”ॐ चन्द्र पुत्राय विदमहे रोहणीप्रियाय धीमही तन्नो बुध; प्र्चोदयात।”…
10 जून 2018 को बुध मिथुन राशि में प्रवेश कर चुके है, जो की 25 जून 2018 तक मिथुन राशि में रहेंगे |
मेष रशि :- बुध के प्रभाव से आप अत्यंत पराक्रमी तथा हिम्मती बने रहेंगे | आप अपने शत्रुओ पर बड़ा भारी प्रभाव रखेंगे | भाई – बहनो के सुख में कमी बनी रह सकती है | आप अपने पराक्रम द्वारा भाग्य में वृद्धि करेंगे तथा धर्म पालन में भी कुछ कमी के साथ अपना मन लगाए रखेंगे | आप विवेक युक्त तथा परिश्रमी भी बने रहेंगे |
वृष राशि :- बुध के प्रभाव से आप को धन एवं कुटुंब की श्रेष्ठ शक्ति प्राप्त होगी , परन्तु आप को संतान पक्ष से कुछ परेशानी बनी रह सकती है | आप को आयु की उन्नति एवं पुरातत्व का लाभ प्राप्त होगा | ऐसी गृह थिति होने के कारण आप भाग्यवान होगे और ऐश्वर्यशाली होंगे |
मिथुन राशि :- बुध के प्रभाव से आप को शारीरिक सौंदर्य एवं स्वास्थ्य की प्राप्ति होगी , साथ ही आप को माता, भूमि, मकान तथा घरेलू सुख भी पर्याप्त मात्र में उपलब्ध होगे | आप विवेकी तथा यशस्वी भी होगे | आप को स्त्री का विशेष सुख प्राप्त होगा एवं व्यवसाय के क्षेत्र में भी सफलता मिलेगी | आप सुखी, शांत, धनि तथा प्रत्येक क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने वाले होगे |
कर्क राशि :- बुध के प्रभाव से आप का व्यय अधिक रहेगा तथा बाहरी स्थानो के सम्बन्ध से लाभ होता रहेगा |साथ ही आप के भाई- बहन के सुख तथा पराक्रम के क्षेत्र में भी कमजोरी बनी रहेगी |आप को अपने शांत स्वभाव, पुरुषार्थ एवं खर्च की शक्ति द्वारा शत्रु पक्ष में सामान्य सफलता प्राप्त होगी |और आप अपने खर्च करने के बल पर अनेक कठिंनाइयो पर नियंत्रण बनाए रखेंगे |
सिह राशि :- बुध के प्रभाव से आप अपनी विवेक- बुद्धि द्वारा यथेष्ठ लाभ अर्जित करेंगे तथा धन की वृद्धि के साथ ही सुख तथा कीर्ति की वृद्धि भी होगी | आप को संतान, विद्या एवं बुद्धि के क्षेत्र में भी सफलता प्राप्त होगी | आप्प विद्वान , संततिवान, धनि, सुखी तथा यशस्वी होगे |
कन्या राशि :- बुध के प्रभाव से आप को पिता द्वारा शक्ति एवं सुख की प्राप्ति होगी | आप राज्य एवं व्यवसाय के क्षेत्र में यथेष्ट सफलता, यश व् लाभ अर्जित करेंगे | आप सुन्दर शरीर वाले, प्रभावशाली. स्वाभिमानी, सुखी तथा उन्नतिशील होगे | आप को माता, भूमि एवं मकान आदि का भी पूर्ण सुख प्राप्त होगा| आप का घरेलु जीवन शांति, सुख एवं वैभवपूर्ण बना रहेगा |
तुला राशि :- बुध के प्रभाव से आप के भाग्य तथा धर्म की वृद्धि होगी तथा बाहरी स्थानो के संबंध से अच्छा लाभ प्राप्त होगा | आप खर्च अधिक करते है तथा बुध के व्ययेश होने के कारण आप को कुछ कठिनाइयों का अनुभव भी होगा | आप को भाई- बहनो की शक्ति प्राप्त होगी, परन्तु पराक्रम की वृद्धि में कुछ कठिनाइयो के साथ सफलता मिलेगी |
वृश्चिक राशि :- बुध के प्रभाव से आप की जीवन शक्ति में वृद्धि होगी तथा पुरातत्व का लाभ होगा | आमदनी के मार्ग में कुछ कठिनाइया आ सकती है, परन्तु परिश्रम द्वारा आप अमीरी ढंग का जीवन व्यतीत करेंगे | आप विवेक द्वारा धन- संचय करेंगे और आप को कुटुंब का भी सुख प्राप्त होगा |
धंनु राशि :- बुध के प्रभाव से आप को सुन्दर स्त्री मिलेगी तथा स्त्री पक्ष से लाभ भी होगा | आप अपनी विवेक बुद्धि के द्वारा व्यवसाय के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे |साथ ही पिता एवं राज्य द्वारा भी सहयोग एवं सम्मान मिलेगा | आप वैभवशाली तथा यशस्वी होगे और घरेलु सुख भी पर्याप्त मात्रा में प्राप्त होगा |आप के शारीरिक सुख एवं प्रभाव में वृद्धि होगी | आप सुखी, यशस्वी, भोगी तथा धनि होगे |
मकर राशि :- बुध के प्रभाव से आप शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त करेंगे |आप की भाग्योन्नति तथा धार्मिक उन्नति के क्षेत्र में कुछ कठिनाइया उपस्थित हो सकती है तथा कभी – कभी लाभ की बजाय हानि भी उठानी पड़ सकती है , परन्तु आप सब बाधाओ को पार करके उन्नतिशील बने रहेंगे | आप का खर्च अधिक रहेगा तथा बाहरी स्थानो के सम्बन्ध से लाभ , सुख तथा शक्ति प्राप्त होगी |
कुम्भ राशि :- बुध के प्रभाव से आप को सन्तानपक्ष से कुछ कठिनाइयों के साथ शक्ति प्राप्त होगी तथा विद्या- बुद्धि के क्षेत्र में भी कुछ कमी बनि रह सकती है | आप बुद्धिमान, वाणी के धनि तथा विवेक शक्ति से संपन्न अवश्य होगे, जिसके कारण आप अपने प्रभाव का विस्तार करेगे | आप अपनी विवेक बुद्धि द्वारा आमदनी के क्षेत्र में विशेष सफलता प्राप्त करेंगे |
मीन राशि :- बुध के प्रभाव से आप को माता का विशेष सुख मिलेगा तथा भूमि, मकान आदि की शक्ति भी प्राप्त होगी | आप स्त्री पक्ष से बहुत आनंदित रहेगे और आप का घरेलु जीवन भी सुख तथा उल्लासपूर्ण बना रहेगा | व्यवसाय के क्षेत्र में भी आप को सफलता मिलेगी | आप को पिता से शक्ति , राज्य से प्रतिष्ठा एवं व्यवसाय से लाभ की प्राप्ति होगी | आप धनि , सुखी तथा भाग्यवान होगे |
उपाय :- 1 गाय की सेवा किसी भी रूप में करे |
2 केले और बताशे महीने में एक बार बाटे |
3 घास , हरी सब्जी , पत्तेदार साग, मूली आदि बुधवार और अष्ठमी को शिवजी को भेट करे |
4 हिजड़ो का अपमान ना करे |
उक्त जानकारी सुचना मात्र है, किसी भी निष्कर्ष पर पहुचने से पहले कुंडली के और भी ग्रहो की स्तिथि, बलाबल को भी ध्यान में रख कर तथा किसी योग्य ज्योतिर्विद से परामर्श करें